Ro no D15139/23

सीवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज से धमतरी के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, ₹5 करोड़ का पुरस्कार पूल

नगरी के शासकीय महाविद्यालय में 12 अक्टूबर को होगा विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन सत्र

धमतरी, 11 अक्टूबर 2026। जिले के विद्यार्थियों, युवा नवाचारकर्ताओं, शोधार्थियों, स्टार्टअप संचालकों, उद्यमियों एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को अपने नवाचारी विचारों और उपयोगी समाधानों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। SEVA FIRST INNOVATION CHALLENGE के अंतर्गत आयोजित महाराष्ट्र जोन की पहल के माध्यम से प्रतिभागी अपने नए विचारों को प्रस्तुत कर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्राप्त कर सकते हैं।

इस नवाचार चुनौती के तहत कुल 5 करोड़ रुपये का पुरस्कार पूल निर्धारित है। इसमें 50 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक पुरस्कार की राशि 10 लाख रुपये तक हो सकती है। इस पहल का उद्देश्य नवाचारी विचारों को प्रोत्साहित करना, युवाओं की रचनात्मक क्षमता को मंच प्रदान करना तथा उनके विचारों को व्यावहारिक समाधान और उद्यमिता के अवसरों में बदलने के लिए प्रेरित करना है।

नगरी में कल होगा विशेष सत्र

इस अभियान के अंतर्गत 12 अक्टूबर 2026 को नगरी स्थित सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय में दोपहर 12 बजे से विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों, नवाचारकर्ताओं एवं उद्यमियों को प्रतियोगिता में भाग लेने, अपने विचारों को आगे बढ़ाने तथा पंजीयन एवं तकनीकी सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट https://www.sevainnovationchallenge.in/ पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। जिले के युवा YUVA Dhamtari Portal https://www.yuvadhamtari.com/ के माध्यम से भी संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पंजीयन एवं मार्गदर्शन के लिए संपर्क

इस पहल के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DTIC), धमतरी को नोडल विभाग बनाया गया है। इच्छुक प्रतिभागी महाप्रबंधक श्री लोकपाल खंडेकर (मोबाइल: 83032 85157) तथा प्रबंधक श्री प्रशांत चंद्राकर (मोबाइल: 81037 18222) से संपर्क कर सकते हैं। पंजीयन एवं तकनीकी सहायता के लिए जिला प्रशिक्षण एवं समन्वय एजेंसी CGS Network के श्री उमेश महिलानी (मोबाइल: 93017 27212) से भी संपर्क किया जा सकता है।

जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, शोधार्थियों एवं उद्यमियों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने नवाचारी विचारों को आगे बढ़ाएं और धमतरी को नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में योगदान दें।

  • Related Posts

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    सेवा की कहानी: मानिकप्रकाशपुर में सामुदायिक स्टैगर्ड ट्रेंच से जल एवं मृदा संरक्षण को बढ़ावा, ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर

    1.40 लाख रुपये की लागत से 800 गड्ढों का हुआ निर्माण, वर्षा जल संरक्षण के साथ भूमि कटाव रोकने की पहल कार्य में 425.96 मानव दिवस रोजगार का प्रावधान, स्थानीय…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी