Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, दो दिनों में 231 मरीजों का परीक्षण स्वास्थ्य विभाग द्वारा 

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की नेत्र, हड्डी, कान-नाक-गला एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जांच, जरूरतमंदों को परामर्श और उपचार की सुविधा

 

धमतरी, 11 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इंडोर स्टेडियम, धमतरी में 10 एवं 11 अक्टूबर को आयोजित शिविरों में कुल 231 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। जरूरतमंदों को दवाइयां भी वितरित की गईं।

 

वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों की जरूरतों पर विशेष ध्यान

 

10 अक्टूबर को आयोजित शिविर में 100 से अधिक मरीजों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और नगर निगम के सहयोग से आयोजित शिविर में वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कृत्रिम हाथ-पैर एवं अन्य कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल, छड़ी और वॉकर सहित विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए हितग्राहियों का परीक्षण एवं चिन्हांकन किया गया।

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नेत्र, कान-नाक-गला, मानसिक स्वास्थ्य एवं हड्डी रोग से संबंधित जांच और परामर्श दिया। विजन टेस्ट, कान की जांच तथा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी जांच एवं एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। विभागवार आंकड़ों के अनुसार, कान-नाक-गला विभाग में 50, मानसिक स्वास्थ्य विभाग में 25 तथा हड्डी रोग विभाग में 5 मरीजों की जांच की गई। नेत्र विभाग द्वारा दो मरीजों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए।

 

11 अक्टूबर को 131 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

 

शिविर के दूसरे दिन 11 अक्टूबर को कुल 131 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभागवार आंकड़ों के अनुसार, नेत्र रोग विभाग में 43, हड्डी एवं अस्थि रोग विभाग में 35, कान-नाक-गला (ईएनटी) विभाग में 30 तथा मानसिक स्वास्थ्य विभाग में 15 मरीजों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया।

 

इन शिविरों से नेत्र संबंधी समस्याओं, हड्डी रोगों, कान-नाक-गला संबंधी बीमारियों और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की पहचान तथा समय पर उपचार के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला।

 

स्वास्थ्य सेवाओं के समन्वय में स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका

 

शिविरों के पर्यवेक्षण एवं समन्वय में जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिया कंवर तथा हेल्थ एजुकेटर श्री मुकेश कुमार साहू की प्रमुख भूमिका रही। उनके साथ श्री आशीष वैष्णव, शहरी स्वास्थ्य टीम के श्री रूपम चंद्राकर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने पंजीयन, जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवा वितरण की व्यवस्थाओं का संचालन किया।

 

जनसेवा और समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में पहल

 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों तक शासकीय स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों से जोड़ने तथा वृद्धजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग तथा टीबी जांच जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

जिला स्वास्थ्य समिति, धमतरी ने नागरिकों से अपील की है कि वे शासकीय स्वास्थ्य शिविरों एवं जनकल्याणकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ उठाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

  • Related Posts

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    सेवा की कहानी: मानिकप्रकाशपुर में सामुदायिक स्टैगर्ड ट्रेंच से जल एवं मृदा संरक्षण को बढ़ावा, ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर

    1.40 लाख रुपये की लागत से 800 गड्ढों का हुआ निर्माण, वर्षा जल संरक्षण के साथ भूमि कटाव रोकने की पहल कार्य में 425.96 मानव दिवस रोजगार का प्रावधान, स्थानीय…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी