Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान से बदली लेखराम साहू की जिंदगी, व्हीलचेयर से वॉकर के सहारे घर लौटे

निदान-03’ शिविर में मिला सहारा, अब आत्मनिर्भर होकर चलने की जगी उम्मीद

 

धमतरी, 11 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम भेंडरी निवासी लेखराम साहू के जीवन में भी उम्मीद की नई किरण जगी है। बाइक से गिरने के कारण दोनों पैरों में सुन्नपन आने के बाद व्हीलचेयर पर निर्भर हो चुके लेखराम अब वॉकर के सहारे चलने की उम्मीद के साथ घर लौटे।

 

लेखराम साहू बाइक से गिरने के बाद अपने दोनों पैरों में सुन्नपन की समस्या से जूझने लगे थे। इस परेशानी के कारण उनके लिए सामान्य रूप से चलना-फिरना मुश्किल हो गया और उन्हें आने-जाने के लिए व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ता था। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता उनकी मजबूरी बन गई थी। ऐसे में ‘निदान-03’ विशेष शिविर उनके लिए राहत और नई उम्मीद लेकर आया।

 

धमतरी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिविर के अंतिम दिन लेखराम साहू व्हीलचेयर पर पहुंचे। यहां उन्हें वॉकर उपलब्ध कराया गया। वॉकर का सहारा मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। शिविर में व्हीलचेयर पर आए लेखराम जब वॉकर के सहारे चलकर घर लौटे, तो यह उनके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला भावुक क्षण बन गया।

 

सहायक उपकरण से बढ़ेगा आत्मविश्वास

 

लेखराम साहू को मिला वॉकर उनके लिए केवल एक सहायक उपकरण नहीं, बल्कि अपनी दैनिक गतिविधियों को अधिक सहज बनाने और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। अब उन्हें उम्मीद है कि वे वॉकर के सहारे अपनी जरूरत के काम करने और आवागमन में पहले से अधिक सहजता महसूस कर सकेंगे।

 

जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग तथा भगवान महावीर दिव्यांग सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘निदान-03’ शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुगम बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिविर में कृत्रिम अंग, कैलिपर्स, व्हीलचेयर, वॉकर एवं अन्य सहायक उपकरणों के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) तथा बस पास जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह शिविर इस बात का उदाहरण है कि समय पर सहायता और जरूरत के अनुरूप सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। लेखराम साहू की कहानी भी इसी उम्मीद को मजबूत करती है कि उचित सहयोग से मुश्किल परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भरता की नई राह बनाई जा सकती है।

  • Related Posts

    रायपुर की बेटी श्रेष्ठा तिवारी ने कर दिया कमाल! छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया हेल्थ क्रिएटर अवॉर्ड!”

    बताते चलें, 25 नवंबर को होटल Babylon में हुए पहले छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड्स में रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी को हेल्थ एंड वेलनेस क्रिएटर अवॉर्ड मिला है। साथ में 25…

    Read more

    सेना भर्ती की तैयारी को परखने का मिलेगा अवसर, 29 नवंबर को धमतरी में होगी फाइनल रिहर्सल

      *इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी 1600 मीटर दौड़, शारीरिक दक्षता, ड्रिल एवं मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मिलेगा नकद पुरस्कार* धमतरी 26 नवंबर 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26