Ro no D15139/23

नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेकर आगे आए युवा, माधवराव सप्रे महाविद्यालय में गूंजा नशामुक्ति का संदेश

*सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त भारत अभियान में विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ*

 

रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जीपीएम जिले में नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के तहत माधवराव सप्रे महाविद्यालय, गौरेला में नशामुक्ति जागरूकता एवं सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ ही उसकी शिक्षा, कार्यक्षमता, पारिवारिक जीवन और सामाजिक संबंधों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। विशेष रूप से युवावस्था में नशे की आदत भविष्य की संभावनाओं को प्रभावित कर सकती है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, कौशल विकास, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए।

 

*नशे से दूरी, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी*

 

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि नशामुक्ति केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि परिवार और समाज की खुशहाली से भी संबंधित है। नशीले पदार्थों का सेवन आर्थिक परेशानियों, पारिवारिक तनाव और सामाजिक समस्याओं का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने, अच्छी संगति अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

प्रतिनिधियों ने युवाओं को संदेश दिया कि नशे से दूर रहकर वे न केवल अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित कर सकते हैं। युवाओं की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता से नशे के विरुद्ध व्यापक जनचेतना विकसित की जा सकती है।

 

*नशामुक्ति के संदेश को घर-घर पहुंचाने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प*

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक शपथ लेकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इस अवसर पर नशामुक्ति को जनजागरूकता और सामूहिक प्रयासों से व्यापक अभियान बनाने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जागरूक युवा स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बन सकते हैं।

 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने और स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित महाविद्यालय के विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

  • Related Posts

    पीएम आवास योजना से रतना नाग के परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना, खुशहाल हुआ जीवन

    *सेवा की कहानी   *रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/* प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराने के साथ उनके जीवन में खुशहाली लाने का माध्यम…

    Read more

    सरगुजा जिले में पेंशनधारकों के बनाए जाएंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

    अम्बिकापुर 12 अक्टूबर 2026/   सरगुजा जिले में डाक विभाग के अंतर्गत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा पेंशनधारकों के डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (डीएलसी) बनाए जाएंगे। इसके लिए डाकघरों में मात्र…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?