Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने की स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा

विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने पर जोर, एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग, जेईई-नीट मेंटरशिप और एनएमएमएसई परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

जशपुरनगर 12 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, सीखने की क्षमता में वृद्धि और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, सहज और रुचिकर बनाने के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में उन्होंने अंतरिक्ष संगवारी, स्मार्ट क्लासेस, संपर्क स्मार्ट शाला, जेईई-नीट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मेंटरशिप प्रदान करने सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने, सीखने की क्षमता बढ़ाने और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
अंतरिक्ष संगवारी के तहत 14 अक्टूबर को चयन परीक्षा
अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम के अंतर्गत इसरो में एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग के लिए प्रतिभावान विद्यार्थियों के चयन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाली चयन परीक्षा में जिले के 10,407 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में 192 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा के माध्यम से 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इन विद्यार्थियों को रायपुर में अंतरिक्ष विज्ञान का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उनमें से 50 विद्यार्थियों को इसरो में एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। कलेक्टर श्री व्यास ने चयन परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जेईई-नीट की तैयारी के लिए 200 विद्यार्थियों को मिलेगी मेंटरशिप
कलेक्टर ने जिले के विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रम की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि कक्षा 11वीं और 12वीं के कुल 670 विद्यार्थियों की विकासखंड स्तर पर चयनित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों सेजेस में ओएमआर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर 200 विद्यार्थियों का चयन मेंटरशिप के लिए किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, विषयों की समझ विकसित करने और परीक्षा संबंधी रणनीति के लिए मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
छात्रवृत्ति परीक्षा से विद्यार्थियों को मिलेगी आर्थिक सहायता
कलेक्टर श्री व्यास ने बैठक में राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारियों और आवेदन प्रक्रिया की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के लिए विद्यालय स्तर पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तथा परीक्षा केंद्र पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर निर्धारित है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पात्र विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलती है। इससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिलती है। कलेक्टर ने परीक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने और पात्र विद्यार्थियों को आवेदन के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
स्मार्ट क्लासेस सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा
कलेक्टर ने विद्यालयों में संचालित स्मार्ट क्लासेस और संपर्क स्मार्ट शाला कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए इनके नियमित एवं प्रभावी संचालन पर जोर दिया।  बैठक में उन्होंने मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट, अपार आईडी निर्माण, विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र तथा स्टूडेंट डाटा एंट्री की प्रगति की भी समीक्षा की । कलेक्टर ने लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया, ताकि विद्यार्थियों को शासकीय योजनाओं और विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    निःशुल्क डायलिसिस से सुकमा जिला अस्पताल बना मरीजों का सहारा

    *सेवा की कहानी*   *ओडिशा के मलकानगिरी से भी इलाज के लिए पहुंच रहे मरीज, गौतम मजूमदार, ध्रुवल राय और दत्ता को मिल रही राहत* रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ कभी…

    Read more

    हमर गांव हमर शाला’ योजना की प्रगति की सीईओ जिला पंचायत ने की समीक्षा

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश   धमतरी, 12 अक्टूबर 2026। जिले में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?