Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में वार्डों के लिये हुआ मैगा कैम्प

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देकर नशा मुक्ति के लिए दिलाई गई शपथ*

 

*- अंतिम कड़ी में 14 अक्टूबर बुधवार को वार्ड नं. 29 से 36 एवं 47,49,50 व 51 के लिए हाई स्कूल लखोली में शिविर*

 

राजनांदगांव 12 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु शिविर कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत वार्डो में मेगा कैम्प लगाये जाने की कडी में वार्ड नं. 37 से 46 व 48 के लिए आज बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टाल मेें नागरिकों की समस्या से संबंधी आवेदन प्राप्त कर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। शिविर में जहॉ श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं निकाय संबंधी प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, योजना जैसी शासन की लाभकारी योजना का लाभ लेने जानकारी दी गयी, वही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार तथा विद्युत विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ बताकर समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गयी। इसी प्रकार अन्य विभाग के स्टॉल भी लगाकर विभागीय जानकारी दी गयी तथा वार्डवासियो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। साथ ही जन सम्पर्क विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाकर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देेकर जनमन पत्रिका, ब्रोशर व पाम्पलेट का नि:शुल्क वितरण किया गया।

आज के शिविर में निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम सहित संबंधित वार्ड के पार्षदों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य शैकी बग्गा व सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजेश जैन रानू, वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमिन राजेश यादव, पार्षद सर्वश्री हेमंत शेखर यादव, जैनम बैद, रवि सिन्हा, श्रीमती अमृता सिन्हा, डुरेन्द्र साहू ने शिविर का जायजा लेकर वार्डवासियो की आवेदन करने मदद कर शासन की योजना का लाभ लेने अपील किए। शिविर में वार्डवासियों से विभिन्न सेवाओं से संबंधित 11 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मांग के 7 एवं शिकायत के 4 आवेदन मिले। आवेदनों में श्रम विभाग के 1, निराश्रित पेशन के 3, राजस्व विभाग के 1, जल विभाग के 6 आवेदन में दो मांग एवं 4 शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। जिसका प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा।

नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम ने कहा कि आज बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदनों का विभागवार एन्ट्री कर प्राथमिकता तय कर निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शिविर का प्रमुख उद्देश्य सभी विभाग एक जगह बैठकर नागरिकों की समस्या का निराकरण करना एवं उन्हें शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मेे जानकारी देकर लाभान्वित करना है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल शून्य करने आवेदन करने की अपील किये।

शिविर की अंतिम कड़ी में 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को हाई स्कूल लखोली में प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक वार्ड नं. 29 से 36 तक एवं वार्ड नं. 47,49,50 व 51 के लिए शिविर आयोजित किये जायेगे। आज के शिविर में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    धरती आबा अभियान से जनजातीय गांवों में विकास को मिल रही गति

    *विशेष आलेख*   *- जिले के 105 गांवों में आदि सेवा केन्द्र स्थापित, 100 केन्द्रों की मैपिंग पूर्ण*   *- 297 आदि साथी जनजातीय परिवारों को शासकीय योजनाओं से जोडऩे…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से नागरिकों को मिली शासकीय योजनाओं की जानकारी

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- जनमन पत्रिका, ब्रोशर एवं पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण*   *- जनमन पत्रिका में प्रकाशित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी को नागरिकों ने सराहा*  …

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?