Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मंजू पटेल को मिला आर्थिक लाभ

*सेवा की कहानी*

 

*- बेटी के भविष्य के लिए खोला सुकन्या समृद्धि खाता*

 

राजनांदगांव 12 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं आर्थिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे वे मातृत्व के दौरान अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ परिवार के बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकें। इसी कड़ी में डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम मचानपार निवासी श्रीमती मंजू पटेल ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए किया है।

श्रीमती मंजू पटेल ने प्राप्त राशि से अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया है। उनका यह कदम बेटी की शिक्षा एवं भविष्य की आवश्यकताओं के लिए बचत करने की सकारात्मक पहल है। श्रीमती मंजू पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्राप्त राशि को तत्काल खर्च करने के बजाय अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुरक्षित रखने का निर्णय लिया। सुकन्या समृद्धि खाते के माध्यम से बेटी के भविष्य के लिए नियमित बचत की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। श्रीमती मंजू पटेल ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मिले आर्थिक लाभ के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया को धन्यवाद दिया है।

  • Related Posts

    सेवा सेतु बना बरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र

    सेवा सेतु बना बरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र *टिकेश्वर विश्वकर्मा के लिए रेलवे भर्ती परीक्षा में शामिल होने का खुला अवसर* रायपुर, 27 नवंबर…

    Read more

    युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन

      एआई (AI) आधारित प्लेटफॉर्म से सीखेंगे बिजनेस मॉडल तैयार करने, बाजार की समझ विकसित करने और प्रभावी पिचिंग के गुर धमतरी, 27 नवंबर 2026। युवाओं में उद्यमशीलता की भावना…

    Read more

    NATIONAL

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का