Ro no D15139/23

सिलाई से संवरी मंती की राह हुनर के दम पर हर महीने कमा रहीं 5–6 हजार रुपये

 

रायपुर , 13 अक्टूबर 2026/ हुनर को अवसर मिले तो वह आत्मनिर्भरता का रास्ता खोल सकता है। बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत कुशफर निवासी श्रीमती मंती आयम ने सिलाई-कढ़ाई के कौशल से अपनी पहचान बनाई है। आज वे गांव में ही सिलाई का काम कर हर महीने 5 से 6 हजार रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं।

आठवीं तक पढ़ी श्रीमती आयम घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच आय का साधन तलाश रही थीं। इसी दौरान उन्हें संसदीय संकुल विकास परियोजना की जानकारी मिली। परियोजना के तहत उन्होंने सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण से उन्हें काम का कौशल और अपने हुनर पर भरोसा मिला।

इसके बाद उन्होंने गांव में ही सिलाई का काम शुरू किया। मेहनत और काम की गुणवत्ता से धीरे-धीरे उन्हें गांव और आसपास के क्षेत्र में पहचान मिलने लगी। उनकी आय अब घरेलू जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कर रही है।

श्रीमती आयम की कहानी बताती है कि कौशल प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर खोल सकता है। उनका प्रयास गांव की अन्य महिलाओं को भी अपने हुनर को आजीविका से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

    अम्बिकापुर 28 नवम्बर 2026/   संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ का समापन समारोह का आयोजन रविवार 29 नवम्बर 2026 को स्थानीय पी.जी. कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में किया जाएगा। समारोह में मुख्य…

    Read more

    धान की उपज का मिला बेहतर दाम, महेश कुमार नेताम को मिला एक लाख रुपए से अधिक का आर्थिक संबल

        32.40 क्विंटल धान का किया विक्रय, किसान हितैषी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार *नारायणपुर जिले में 19 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर