Ro no D15139/23

मुर्गी-बकरी पालन से मजबूत हुई शिवकुमार की आमदनी, हर माह कमा रहे 10–15 हजार रुपये

प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से गांव में ही शुरू किया स्वरोजगार

रायपुर , 13 अक्टूबर 2026/ ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर आय के अवसर बढ़ाने के लिए संचालित पहलें लोगों को आत्मनिर्भर बनने में मदद कर रही हैं। संसदीय संकुल विकास परियोजना के तहत मिले प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से बलरामपुर जिला के रामचन्द्रपुर विकासखंड के ग्राम धौली निवासी श्री शिवकुमार ने मुर्गी एवं बकरी पालन शुरू किया। आज वे इस काम से हर महीने 10 से 15 हजार रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं।

पहले श्री शिवकुमार के परिवार की जरूरतें सीमित आय में पूरी करना चुनौतीपूर्ण था। इसी दौरान उन्हें संसदीय संकुल विकास परियोजना की जानकारी मिली। परियोजना के माध्यम से उन्होंने मुर्गी और बकरी पालन का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में पशुओं की देखभाल, पोषण, रोगों से बचाव और बेहतर प्रबंधन की जानकारी दी गई।

सीखी हुई बातों को अपनाकर श्री शिवकुमार ने गांव में ही पशुपालन शुरू किया। मेहनत और नियमित देखभाल से उनका काम आगे बढ़ा और इससे होने वाली आय परिवार के लिए आर्थिक सहारा बनी। अब वे घरेलू आवश्यकताओं के साथ बच्चों की पढ़ाई में भी योगदान दे पा रहे हैं।

श्री शिवकुमार की पहल दिखाती है कि प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन से स्थानीय स्तर पर भी स्वरोजगार के अवसर तैयार किए जा सकते हैं। उनकी सफलता से गांव के अन्य लोग भी मुर्गी एवं बकरी पालन को आजीविका के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ऐसे प्रयास ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा

      – डिजिटल क्रॉप सर्वे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश – प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के लंबित आवेदनों पर धीमी कार्रवाई को लेकर जताई नाराजगी – अमृत मिशन…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज डिगमा में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, 200 से 250 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

      अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को नवाचार के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव