Ro no D15139/23

अमृतधारा: जब कोरापानी के आंगनों में मुसकराया ‘जल जीवन’

रायपुर,13 अक्टूबर 2026/

 

दूर पहाड़ियों और जंगलों के आंचल में बसे एक छोटे से गांव में सुबह की पहली किरण के साथ ही बर्तनों की खनखनाहट और मीलों दूर पानी की तलाश में पैदल चलती महिलाओं के कदमों की आहट… यह कहानी छत्तीसगढ़ के सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले की बिलाईगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा छोटे के आश्रित गांव कोरापानी की है। महज 25 परिवारों और लगभग 110 की आबादी वाले इस छोटे से गांव के लिए स्वच्छ पीने का पानी वर्षों तक एक बड़ा सपना हुआ करता था। लेकिन आज, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में जल जीवन मिशन ने इस गांव की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी है। कभी पानी के गंभीर संकट से जूझने वाला कोरापानी अब राज्य में ग्रामीण जल-स्वावलंबन की एक जगमगाती मिसाल बन चुका है।

 

*जल-संकट की पुरानी गाथा: कुएं, हैंडपंप और लंबी कतारें*

 

कोरापानी का अतीत अभावों और संघर्षों से भरा था। गांव की महिलाओं और मासूम बेटियों का एक बड़ा कीमती समय केवल पीने का पानी जुटाने में ही बीत जाता था। सिर पर गगरियां उठाए कुएं, हैंडपंप और नदी की ओर जाती महिलाएं गांव की रोजमर्रा की नियति बन चुकी थीं। भीषण गर्मी के दिनों में जब भूजल स्तर नीचे गिर जाता था, तब हैंडपंप भी जवाब दे जाते थे और बूंद-बूंद पानी के लिए ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ती थी। वहीं, मानसून के आगमन के साथ मटमैले और दूषित पानी के इस्तेमाल से जलजनित बीमारियों का खतरा हर समय मंडराता रहता था। इस दैनिक संघर्ष ने न केवल ग्रामीणों की सेहत पर असर डाला, बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता और बच्चों की पढ़ाई को भी प्रभावित किया।

संकट के इस दौर में जल जीवन मिशन कोरापानी के ग्रामीणों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ। गांव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से ‘एकल ग्राम सोलर नलजल योजना’ की शुरुआत की गई। देखते ही देखते गांव के क्षितिज पर 20 हजार लीटर क्षमता की विशाल पानी टंकी आकार लेने लगी और हरित ऊर्जा के रूप में सोलर पैनल स्थापित किए गए। इसके बाद पूरे गांव में पाइपलाइन का जाल बिछाकर सभी 24 परिवारों को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन से जोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, गांव के आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय स्कूल तक भी नल पहुंचाए गए, जिससे अब बच्चों को भी शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

जैसे ही नलों से जल की धारा बही, ग्रामीणों के चेहरों पर बरसों से गायब खुशी लौट आई। अब महिलाओं को पानी के लिए मीलों दूर भटकना नहीं पड़ता, जिससे उनके कीमती समय और शारीरिक श्रम की बचत हो रही है। इस बचे हुए समय का उपयोग वे अपने परिवार की देखभाल, घरेलू कार्यों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में कर रही हैं। शुद्ध पेयजल मिलने से गांव में डायरिया और पेट से जुड़ी बीमारियों का प्रकोप भी खत्म हो गया है। बच्चों का स्वास्थ्य सुधरा है और उनकी उपस्थिति स्कूल में नियमित हुई है।

इस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व टिकाऊ बनाने के लिए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के पावन अवसर पर ‘जल अर्पण दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, पंचगण और जलवाहिनी की समर्पित महिलाओं की मौजूदगी में नलजल योजना को विधिवत ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दिया गया। ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और योजना के रख-रखाव का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे गांव अब पानी के प्रबंधन में स्वयं सक्षम बन गया है।

 

*अब घर पर आता है पानी, दूर हुई जीवन की परेशानी*

 

आज कोरापानी के आंगनों में मुसकराती जलधाराएं शासन की जनकल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन की गवाही दे रही हैं। दैनिक जीवन की सबसे बड़ी चिंता दूर होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की पूरी टीम के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है। कोरापानी में आया यह ऐतिहासिक परिवर्तन यह साबित करता है कि जब दृढ़ इच्छाशक्ति और सही दिशा में प्रयास हो, तो सुदूर प्रगति की मुख्यधारा से जुड़ जाता है।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी

    *विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर*   धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक ताराशंकर सिन्हा, सहायक संचालक, जनसंपर्क रायपुर   रायपुर, 13 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िले के…

    Read more

    पक्के आवास से साकार हुआ राजकुमार का सपना, मूलभूत सुविधाओं से जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

    *प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, बिजली, पानी और रसोई गैस की सुविधा भी हुई उपलब्ध* *आवास निर्माण और रोजगार से राजकुमार को मिला 1 लाख 41 हजार 870…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव