Ro no D15139/23

हिंसा से सुरक्षा और न्याय तक—महिलाओं का संबल बना सखी वन स्टॉप सेंटर

*एक ही छत के नीचे आश्रय, परामर्श, कानूनी और चिकित्सकीय सहायता; संकट में 24 घंटे मदद*

 

रायपुर, 13 अक्टूबर 2026/ हिंसा और प्रताड़ना से प्रभावित महिलाओं को संकट की घड़ी में त्वरित सहायता और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में सखी वन स्टॉप सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के इन केंद्रों के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर आश्रय, परामर्श, कानूनी सहायता, उपचार और पुलिस सहयोग उपलब्ध कराया जाता है। बालोद जिले का सखी वन स्टॉप सेंटर इस एकीकृत सहायता व्यवस्था का उदाहरण है।

 

केंद्र प्रशासक सुश्री एकता कुर्रे ने बताया कि घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, बाल विवाह अथवा किसी अन्य प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाएं किसी भी समय केंद्र से संपर्क कर सकती हैं। केंद्र का उद्देश्य उन्हें तत्काल राहत देने के साथ आगे की कार्रवाई और पुनर्वास में सहयोग करना है।

 

*सुरक्षित आश्रय से लेकर कानूनी सहायता तक*

 

जरूरतमंद महिलाओं को केंद्र में पांच दिनों तक निःशुल्क अस्थायी आश्रय, भोजन और देखभाल की सुविधा दी जाती है। प्रशिक्षित काउंसलर उन्हें मानसिक तनाव से उबरने के लिए परामर्श देते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समन्वय से निःशुल्क कानूनी सलाह और पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। अस्वस्थ या घायल महिलाओं को चिकित्सकीय उपचार तथा आपात स्थिति में पुलिस सहायता भी दिलाई जाती है।

 

*महिलाओं के लिए सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण*

 

केंद्र में प्रशासक से लेकर सुरक्षा गार्ड तक महिला कर्मचारी तैनात हैं। इससे सहायता लेने पहुंची महिलाएं बिना संकोच अपनी बात साझा कर सकती हैं। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाती है, ताकि वे सुरक्षित महसूस करते हुए सहायता प्राप्त कर सकें।

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में 42 सखी वन-स्टॉप सेंटर संचालित किए हैं। यहां घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और संकटग्रस्त महिलाओं को कानूनी सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा अस्थायी आश्रय एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए शासन संकटग्रस्त महिलाओं तक सहायता सेवाएं पहुंचा रहा है। सखी वन स्टॉप सेंटर और महिला हेल्पलाइन 181 के माध्यम से पीड़ित महिलाएं 24 घंटे मदद प्राप्त कर सकती हैं।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी

    *विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर*   धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक ताराशंकर सिन्हा, सहायक संचालक, जनसंपर्क रायपुर   रायपुर, 13 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िले के…

    Read more

    पक्के आवास से साकार हुआ राजकुमार का सपना, मूलभूत सुविधाओं से जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

    *प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, बिजली, पानी और रसोई गैस की सुविधा भी हुई उपलब्ध* *आवास निर्माण और रोजगार से राजकुमार को मिला 1 लाख 41 हजार 870…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव