Ro no D15139/23

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले राहवीरों को मिलेगी 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, कलेक्टर रोहित व्यास ने दिए आवश्यक निर्देश

जशपुरनगर 13 अक्टूबर 2026/ सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद कर उनकी जान बचाने वाले नेक नागरिकों (राहवीरों) को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित राहवीर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में परिवहन आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। योजना के तहत पात्र राहवीरों को नियमानुसार ’25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि’ एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने का प्रावधान है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने संबंधित अधिकारियों को योजना के तहत प्राप्त प्रकरणों का परीक्षण कर पात्र राहवीरों को प्रोत्साहन राशि दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति प्राप्त प्रकरणों का परीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएगी। इसमें राहवीर का नाम, पता, बैंक खाता क्रमांक, आईएफएससी कोड, दुर्घटना की तिथि, देय प्रोत्साहन राशि तथा पूर्व में भुगतान किए जाने की स्थिति में उसका विवरण स्पष्ट रूप से दर्ज करना होगा।
निर्देश में बताया गया है कि कुछ जिलों से प्राप्त प्रस्तावों में आवश्यक जानकारी एवं भुगतान राशि का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने के कारण पात्र राहवीरों को समय पर प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने में कठिनाई आ रही है। इसे देखते हुए संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना से जुड़े तथ्यों का परीक्षण कर पूर्ण एवं सही जानकारी निर्धारित प्रारूप में भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र हितग्राहियों को राशि का भुगतान करने में अनावश्यक विलंब न हो।
राहवीर योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने तथा आम नागरिकों को दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए प्रेरित करना है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पात्र नागरिकों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। यह पहल समाज में मानवीय संवेदना, सहयोग और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही जरूरत के समय घायलों की मदद के लिए आगे आने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करती है।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार ) मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से शीतल की शिक्षा को मिला संबल

    कोरबा 13 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दर्री नगर जोन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में प्रगति नगर निवासी श्रीमती प्रमिला निर्मलकर की पुत्री सुश्री शीतल को मुख्यमंत्री नोनी…

    Read more

    सीएम कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से लकवा पीड़ितों को मिला सहारा, गुलो बाई और शिवचरण मिंज को प्रदान की गई व्हीलचेयर

    व्हीलचेयर मिलने से चलने-फिरने में असमर्थ दोनों बुजुर्गों को मिली राहत, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार बगिया कैंप कार्यालय बना जरूरतमंदों की उम्मीद का केंद्र, रोजाना समस्याएं लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव