Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कमला कुशवाहा को मिला मातृत्व का संबल

रायपुर,14 अक्टूबर 2026/ गर्भावस्था और प्रसव के बाद मां तथा शिशु के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए समय पर सहायता मिलना परिवारों के लिए बड़ी राहत बन सकता है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता जरूरतमंद महिलाओं को इस महत्वपूर्ण समय में सहारा दे रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आ रही सेवा की कहानियों में सूरजपुर जिले के ग्राम पर्री सरनापारा निवासी श्रीमती कमला कुशवाहा की कहानी भी शामिल है।

परिवार की सीमित आय के बीच गर्भावस्था और प्रसव के बाद स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों तथा नवजात शिशु की देखभाल का खर्च जुटाना श्रीमती कमला कुशवाहा के लिए चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत उन्हें पहली किस्त में 3 हजार रुपये और दूसरी किस्त में 2 हजार रुपये, कुल 5 हजार रुपये की सहायता मिली। इस राशि से उन्हें अपने स्वास्थ्य और शिशु की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली।

श्रीमती कुशवाहा बताती हैं कि योजना से मिली सहायता ने मातृत्व काल में उनके परिवार को आर्थिक राहत दी। उन्होंने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य तथा पोषण में सुधार के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को पहले बच्चे के जन्म पर कुल 5 हजार रुपये दो किस्तों में दिए जाते हैं। गर्भावस्था का पंजीयन कराने और छह महीने के भीतर कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच कराने पर पहली किस्त के रूप में 3 हजार रुपये तथा बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने पर दूसरी किस्त के रूप में 2 हजार रुपये दिए जाते हैं। दूसरी संतान बालिका होने पर पात्र हितग्राही को एकमुश्त 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। योजना मातृत्व के दौरान महिलाओं को आर्थिक संबल देने और मां एवं शिशु की देखभाल को प्रोत्साहित करने में सहायक है।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      आवेदन 21 अक्टूबर तक धमतरी, 14 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में टेक्सी ड्रायवर, रिटेल (सेल्समेन) और सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया…

    Read more

    ‘सुकमा कनेक्ट 2.0’ को मिली राष्ट्रीय पहचान, देश के 14 चयनित प्रस्तावों में शामिल

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम छोर तक नागरिक सेवाएं पहुंचाने की पहल को मिली नई गति 24 घंटे बहुभाषी कॉल सेंटर और मोबाइल सेवा वैन से घर…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका