Ro no D15139/23

जिला अस्पताल धमतरी में रामलीला के दौरान झुलसे दोनों घायलों का उपचार जारी कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 

धमतरी, 21 अक्टूबर 2026। ग्राम चिपली, विकासखंड नगरी में रामलीला मंचन के दौरान हुई आगजनी की घटना में झुलसकर घायल हुए दो व्यक्तियों का जिला अस्पताल धमतरी में उपचार जारी है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा दोनों घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम घायलों के उपचार और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामलीला मंचन के दौरान वानर पात्रों की भूमिका निभा रहे श्री हेमंत ध्रुव और श्री दीपांशु सोम आगजनी की घटना में झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां चिकित्सकीय टीम द्वारा आवश्यक उपचार एवं देखभाल की जा रही है।

बेहतर उपचार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन को दोनों घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने देने पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

चिकित्सकीय निगरानी में उपचार

जिला अस्पताल में दोनों घायलों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। चिकित्सकों द्वारा उनकी स्थिति के अनुरूप उपचार किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सा एवं देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन घायलों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा घायलों के उपचार को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सकीय व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा एवं देखभाल उपलब्ध हो सके।

  • Related Posts

    विश्व धरोहर बनने की ओर सिरपुर का ऐतिहासिक कदम, यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक नगरी

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों को मिल रही वैश्विक पहचान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों से प्रदेश…

    Read more

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन 14 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा 45 वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर इस वर्ष मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ पर आधारित होगी

      छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों, मिलेट और लोक संस्कृति का होगा अनूठा प्रदर्शन रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आगामी 14…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?