
धमतरी, 23 अक्टूबर। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, धमतरी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक शुरू हुई।
बैठक में धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा, नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित जिला अधिकारी उपस्थित हैं।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने अतिथियों का स्वागत किया।
सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने राइस मिलर्स एसोसिएशन, खनिज एसोसिएशन एवं किशन गोपाल महावर सेवा ट्रस्ट द्वारा जिले की 107 आंगनबाड़ियों हेतु स्मार्ट टीवी वितरण कार्यक्रम अंतर्गत 10 स्मार्ट टीवी (Smart TV) का प्रतीकात्मक वितरण किया ।
वही जिले की 30,000 महिलाओं को स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं रियूजेबल सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम के तहत 10 महिलाओं को निःशुल्क रियूजेबल सैनिटरी पैड (बाला किट) का वितरण किया । विमोचन शिक्षा विभाग की पुस्तक “मैं भी नागरिक” का विमोचन किया ।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती चौधरी ने धमतरी AI मिशन” का औपचारिक शुभारंभ किया । अस्पताल में मरीजों के चिकित्सकों के पास जाने से पहले ओपीडी A1 संगवारी शुभारंभ किया । इसके अलावा प्रोजेक्ट आंगन लक्ष्मी का शुभारंभ किया । धमतरी एवं VBGRAMG के अभिसरण से 100 संकुलों में महिलाओं (दीदियों) द्वारा बकरी पालन हेतु ऊँचे फर्श वाले, सौर ऊर्जा युक्त बकरी शेड निर्माण परियोजना का प्रारंभ किया ।
सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी राइस मिलर्स एसोसिएशन, खनिज एसोसिएशन एवं किशन गोपाल महावर सेवा ट्रस्ट के सदस्यों को शाल, स्मृति चिह्न से सम्मानित किया ।









