Ro no D15139/23

एनसीबी और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने 11 मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण

चार मेडिकल स्टोर्स में अभिलेखों के संधारण में अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी

रायपुर, 23 अक्टूबर 2026/ स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला रायपुर की संयुक्त टीम ने आज जिले के 11 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य नशीले पदार्थों के रूप में दुरुपयोग की आशंका वाली औषधियों के अवैध क्रय-विक्रय, अनधिकृत भंडारण और वितरण पर नियंत्रण के साथ औषधि संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करना था।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर्स में औषधियों के क्रय-विक्रय, उपलब्ध स्टॉक, भंडारण व्यवस्था और संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। टीम ने यह भी देखा कि औषधियों की खरीदी अधिकृत स्रोतों से हो रही है या नहीं तथा क्रय-विक्रय और स्टॉक का रिकॉर्ड निर्धारित नियमों के अनुरूप रखा जा रहा है या नहीं।

जांच में सर मेडिकल्स, भनपुरी; श्री राम मेडिकल स्टोर्स, कोटा; लक्ष्मी मेडिकल शॉप, संतोषी नगर; और मां लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स, कुकुरबेड़ा में औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेखों के संधारण में अनियमितताएं पाई गईं। संबंधित चारों फर्मों को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। फर्मों से प्राप्त जवाब और उपलब्ध अभिलेखों की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त निरीक्षण दल में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से औषधि निरीक्षक डॉ. सुरेश कुमार साहू, श्री ईश्वरी नारायण सिंह, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती हंसा साहू और श्री ओम प्रकाश यादव शामिल थे। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के चार अधिकारी भी दल में मौजूद रहे।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील की है कि वे केवल वैध स्रोतों से औषधियों का क्रय करें, स्टॉक और क्रय-विक्रय के अभिलेख अद्यतन रखें तथा लाइसेंस की शर्तों सहित लागू नियमों का कड़ाई से पालन करें। औषधियों के अवैध क्रय-विक्रय और दुरुपयोग की रोकथाम के लिए विभागीय समन्वय से निरीक्षण एवं निगरानी जारी रहेगी।

 
कालीबाड़ी मातृ एवं शिशु अस्पताल के तीन ऑपरेशन थिएटर का होगा उन्नयन
16 नवंबर से शुरू होगा काम, लगभग तीन महीने तक चलेगा उन्नयन कार्य; ऑपरेशन की सुविधा जिला अस्पताल पंडरी में मिलेगी

रायपुर, 23 अक्टूबर 2026।रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में तीन ऑपरेशन थिएटर को बेहतर बनाने का काम 16 नवंबर 2026 से शुरू होगा। इस काम को पूरा होने में लगभग तीन महीने लगेंगे। इस दौरान मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है।

उन्नयन कार्य के दौरान कालीबाड़ी अस्पताल में होने वाले ऑपरेशन जिला अस्पताल, पंडरी में किए जाएंगे। इसके लिए पंडरी अस्पताल में जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

ऑपरेशन थिएटर के उन्नयन के दौरान कालीबाड़ी अस्पताल में सामान्य प्रसव, ओपीडी और वार्ड की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। मरीजों को इन सेवाओं के लिए अस्पताल में ही सुविधा मिलती रहेगी।

  • Related Posts

    धमतरी में सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगा नया विस्तार, 213 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    सिहावा चौक–भोयना फोरलेन सड़क का निर्माण शुरू, अछोटा में महानदी पर बनेगा नया फोरलेन पुल   बेहतर आवागमन, सुरक्षित यातायात और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति   धमतरी, 23 अक्टूबर…

    Read more

    मृत्यु के बाद भी दूसरों के जीवन में उजाला लाने की मिसाल बने 23 वर्षीय यश गुप्ता

    *मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दूसरा नेत्रदान, शोक की घड़ी में परिजनों ने लिया मानव सेवा का प्रेरणादायी निर्णय*   *नेत्रदान से जरूरतमंदों को मिलेगी नई रोशनी की उम्मीद, स्वास्थ्य विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी