Ro no D15139/23

खुद की जान को जोखिम में डालकर दूसरों के प्राण बचाती है पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साहसिक कार्य करने वाले 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

 

भोपाल : IMNB NEWS AGENCY

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुलिस के जवान से लेकर अधिकारी तक लगातार बिना थके परिश्रम और ईमानदारी के साथ कार्य करते है। खुद की जान को जोखिम में डालकर दूसरों के प्राण बचाने का नाम है पुलिस। पुलिस के जवान साहस के साथ निष्पक्षता के साथ अपनी ड्यूटी निभाते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस के जवान सेवा, सुरक्षा और परिश्रम में हमेशा आगे रहतें है। ऐसे पुलिसकर्मियों को उनके सेवा और साहसिक कार्यों के लिये सम्मानित किया जाना गर्व की बात है।

 

मुख्यमंत्री डॉ.यादव शुक्रवार को इंदौर के होटल पार्क में “खाकी के जज्बे को पत्रिका का सलाम” आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया, जिन्होंने सेवा में रहते हुए साहसिक कार्य किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि वे इस तरह के कार्य करते हुए समाज को सदैव प्रेरणा देते रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की भर्तियां की है तथा नई भर्तियां और की जायेंगी। साथ ही वर्षों से रुकी पदोन्नति पुन: प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मान समारोह के दौरान अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सयोगितागंज थाने के आरक्षक श्री लाल साहब को मंच से नीचे उतरकर सम्मानित किया। आरक्षक श्री लाल साहब अपने पैरों में तकलीफ के कारण मंच पर चढ़ने में असमर्थ थे। कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. स्वप्निल कोठारी ने कहा कि साहस जब ईमानदारी के साथ मिल जाता है, तो वह कहानी दूसरों के लिये प्रेरणा बन जाती है। पत्रिका के विकास यात्रा के बारे में जानकारी संपादक अनिल कर्मा ने दी।

 

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्री मधु वर्मा, श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, संभागायुक्त श्री भास्कार लाक्षाकार, आईजी श्री अनुराग, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, श्री गौरव रणदिवे, श्री सुमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) ’’किसानों की आय बढ़ाने कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी को मिलेगा बढ़ावा’’ ’’संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने खरीफ 2026 एवं रबी 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा की’’

      अम्बिकापुर 15 अक्टूबर 2026/    संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने खरीफ 2026 तथा रबी 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि…

    Read more

    सेवा की कहानी: डेयरी व्यवसाय से संध्या बनीं आत्मनिर्भर, दूध की बिक्री से हर महीने हो रही 15 हजार रुपये की बचत

    राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना से मिला आर्थिक सहयोग, प्रतिदिन 30 लीटर दूध उत्पादन से मजबूत हुई आजीविका*   *दूध की बिक्री से प्रतिमाह लगभग 30 हजार रुपये की आमदनी,…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी