Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा

*गांवों के विकास को नई रफ्तार*

 

*राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दी 1.32 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात*

 

*75 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, ग्रामीणों की मांग पर 57 लाख रुपए के नए निर्माण कार्यों की घोषणा*

 

 

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026/

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास को निरंतर गति दे रही है। इसी कड़ी में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने शनिवार को बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पौंसरी, मगरवाय, बुड़गहन और पूरेना में लगभग 70 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को प्राथमिकता देते हुए लगभग 57 लाख रुपए के नए विकास कार्यों की घोषणा भी की। इस प्रकार चार गांवों को लगभग 1 करोड़ 32 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली।

 

*ग्रामीणों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता*

 

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पौंसरी में 10 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण और 5 लाख रुपए से बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा की। इसी प्रकार ग्राम मगरवाय में 10 लाख रुपए से शेड निर्माण, ग्राम बुड़गहन में 20 लाख रुपए से चेक डेम निर्माण तथा ग्राम पूरेना में 7 लाख रुपए से अतिरिक्त कक्ष और 5 लाख रुपए से रंगमंच निर्माण की घोषणा की। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सुविधाओं, जल संरक्षण और शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

 

*गांवों की समृद्धि से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार*

 

विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहे निर्माण कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि विकास की योजनाएं धरातल पर साकार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और ग्रामीण परिवारों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना और किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण वादों को पूरा किया है। महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। किसानों के हित में लिए गए निर्णयों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार पारदर्शिता, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए सभी को मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनना होगा।

 

*सड़क, सामुदायिक भवन और शैक्षणिक सुविधाओं का हुआ विस्तार*

 

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने अपने प्रवास के दौरान ग्राम पौंसरी में 6 लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन और 5 लाख रुपए के रंगमंच का लोकार्पण किया। ग्राम मगरवाय में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी सड़क, ग्राम बुड़गहन में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित बाढ़ आपदा भवन एवं 5 लाख रुपए के रंगमंच तथा ग्राम पूरेना में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया।

इसके साथ ही ग्राम मगरवाय के शासकीय प्राथमिक शाला में 10 लाख रुपए की लागत से दो अतिरिक्त कक्ष, 5 लाख रुपए के किचन शेड तथा 3 लाख 50 हजार रुपए की लागत से रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, सामुदायिक गतिविधियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आईटीआई मेघा और सद्भाव रिन्यूएबल्स लिमिटेड के बीच कौशल प्रशिक्षण के लिए एमओयू

    इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर टेक्नीशियन ट्रेड के 60 प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा 150-150 घंटे का औद्योगिक प्रशिक्षण   व्यावहारिक कौशल, तकनीकी दक्षता और उद्योगों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में…

    Read more

    जनजातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम

    *जनजातीय कार्य मंत्री श्री नेताम ने रायपुर के टाउन हॉल में किया ‘आदि बाजार 2026’ का शुभारंभ*   *जनजातीय कारीगरों के उत्पादों को मिलेगा उचित मूल्य, देशभर की पारंपरिक कला…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील