Ro no D15139/23

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने संस्कृत भाषा के आदि कवि एवं सनातन संस्कृति के अमर ग्रंथ ‘रामायण’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की पावन जयंती के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी कृतियाँ मानवता के लिए युगों-युगों तक प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने प्रभु श्री राम के आदर्श चरित्र, सत्य, मर्यादा, धर्म और समरसता के मानवीय मूल्यों को रामायण के रूप में लोकमानस के सामने प्रस्तुत कर समाज को एक शाश्वत दिशा प्रदान की। श्री देव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन यह दिव्य संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प, ज्ञान और साधना के बल पर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर परम चेतना और महत्ता को प्राप्त किया जा सकता है। उनका समरसता और समानता का चिंतन आज के समय में समाज को एकजुट रखने और राष्ट्र निर्माण में अत्यंत प्रासंगिक है। श्री देव ने आह्वान किया कि हम सभी महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर प्रभु श्री राम के मर्यादा, न्याय और सामाजिक सद्भाव के आदर्शों को अपने आचरण में उतारने तथा एक समरस व सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।
————————

  • Related Posts

    चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 25 अक्टूबर से बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां

    28 और 29 अक्टूबर को भारी से अति भारी वर्षा की संभावना, किसानों को फसल सुरक्षा और जल निकासी की सलाह   धमतरी, 25 अक्टूबर 2026/ भारत मौसम विज्ञान विभाग…

    Read more

    बारिश थमते ही सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में आई तेजी

    राजनांदगांव–गुंडरदेही राज्य मार्ग पर डामरीकरण जारी, कोलियारी–खरेंगा–दोनर–जोरातराई मार्ग के निर्माण कार्यों का भी लिया गया जायजा   गुणवत्तापूर्ण निर्माण, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील