Ro no D15139/23

26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न खेलों के परिणाम घोषित

खिलाड़ियों ने अनुशासन के साथ किया प्रतिभा का प्रदर्शन, विभिन्न संभागों के बीच रोमांचक मुकाबले

 

अम्बिकापुर 25 अक्टूबर 2026/ 26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह और मेहनत देखने को मिल रही है। निर्धारित खेल मैदानों में खिलाड़ी अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, सॉफ्टबॉल और टेनिस सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों के परिणाम भी सामने आए हैं।

 

सॉफ्टबॉल में बिलासपुर और रायपुर का शानदार प्रदर्शन

सॉफ्टबॉल के 14 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और दुर्ग संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 17 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और दुर्ग तृतीय स्थान पर रहा। 17 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और दुर्ग ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 

बैडमिंटन में दुर्ग और रायपुर ने मारी बाजी

बैडमिंटन के 17 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग संभाग ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और बिलासपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर प्रथम, दुर्ग द्वितीय और सरगुजा तृतीय स्थान पर रहा। वहीं 17 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और सरगुजा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 

फुटबॉल मुकाबलों में दिखा रोमांच

फुटबॉल प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सरगुजा और सर्वजनि के बीच हुए मुकाबले में सरगुजा ने जीत दर्ज की। वहीं बस्तर और दुर्ग के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में बस्तर संभाग ने जीत हासिल की।

 

खिलाड़ियों की सुविधाओं पर अधिकारियों की नजर

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार खेल गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जा रहा है। वहीं जनप्रतिनिधि और खेलप्रेमी भी मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

 

राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। विभिन्न संभागों के खिलाड़ियों के बीच हो रहे मुकाबले खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की मिसाल पेश कर रहे हैं।

  • Related Posts

    सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी रोशनी

    धूप और बारिश से मिलेगी राहत, सार्वजनिक स्थलों पर आवागमन होगा सुविधाजनक कोरबा 25 अक्टूबर 2026/ वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री तथा नगर विधायक श्री लखन…

    Read more

    उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कौशल अंतर आकलन एवं भावी कार्यबल मानचित्रण रिपोर्ट पर हुई बैठक   कोरबा, 25 अक्टूबर 2026/ जिले में उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील