Ro no D15139/23

मौसम विभाग ने जारी किया भारी वर्षा का अलर्ट, कलेक्टर ने की सुरक्षा की अपील

जशपुरनगर 27 अक्टूबर 2026/ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए किसानों से अपील की जाती है कि अपनी फरातों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें तथा कटी हुई फसल एवं कृषि उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें।
जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें, तेज हवा के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे मकानों से दूर रहें, नदी-नालों, जलाशयों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों के पास न जाएं और मौसम संबंधी जानकारी के लिए रेडियो, टीवी और मोबाइल पर लगातार अपडेट देखते रहें। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत् निगरानी रखी जा रही है।
आपातकालीन स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष (जशपुर) 07763-223732 में संपर्क करें।

  • Related Posts

    तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर

    बीजापुर में 13 हितग्राहियों को स्वस्थ डिम्ब समूह वितरण के साथ मिली आर्थिक सहायता*   रायपुर, 27 अक्टूबर 2026/ वनांचल क्षेत्रों में तसर रेशम (कोसा) पालन ग्रामीण परिवारों की आजीविका…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल से सरल हुई विवाह पंजीयन की प्रक्रिया, त्वरित मिला प्रमाण पत्र

    *पत्नी के आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र में नाम परिवर्तन कराने में सतीश मरकाम को मिली सहूलियत*   रायपुर, 27 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन का आधिकारिक सेवा सेतु पोर्टल…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला