जशपुरनगर 27 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 9 वीं में प्रवेश के लिए चतुर्थ काउंसलिंग के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट क्रम में चयन सूची जारी कर दी गई है। चयन सूची विभागीय वेबसाइट [https://eklavya.cg.nic.in](ht
चयनित विद्यार्थियों को आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में 30 अक्टूबर 2026 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच प्रवेश लेना अनिवार्य’ होगा।
निर्धारित समय-सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विद्यालय में उपस्थित होना होगा।
प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी अर्थात 60 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होने की अंकसूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा, प्रवेश की पात्रता होने पर दो दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से काउंटर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) भी जमा करना होगा।
विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि चयनित विद्यार्थियों को आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में ही प्रवेश लेना होगा। प्रवेश के बाद संस्था परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी। अतः चयनित विद्यार्थी निर्धारित तिथि के भीतर सभी अनिवार्य दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर
बीजापुर में 13 हितग्राहियों को स्वस्थ डिम्ब समूह वितरण के साथ मिली आर्थिक सहायता* रायपुर, 27 अक्टूबर 2026/ वनांचल क्षेत्रों में तसर रेशम (कोसा) पालन ग्रामीण परिवारों की आजीविका…
Read more








