
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: आज 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि पूरे दिन रहेगी. भरणी नक्षत्र दोपहर 3:48 बजे तक रहेगा, उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र शुरू हो जाएगा. चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे.
- सूर्योदय: सुबह 6:35 बजे
- सूर्यास्त: शाम 5:45 बजे
- राहुकाल: दोपहर 12:16 से 1:45 बजे तक.
इस समय कोई भी शुभ काम शुरू न करें.
ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से आज का दिन कई राशियों के लिए अच्छा रहेगा. मेष वालों को संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है और वृष वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है. मिथुन वालों का कामकाज बेहतर होगा, जबकि सिंह वालों की जमीन-मकान की परेशानियां दूर हो सकती हैं. तुला की कमाई बढ़ेगी और मकर को अचानक पैसा मिलने के योग हैं. ज्योतिषाचार्य डॉ. एन. के. बेरा से जानिए सभी राशियों का हाल.
आज का मेष राशिफल
आज का दिन के लिए अच्छा रहेगा. बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है. मन खुश रहेगा और जिस काम को पूरा करने में लगे हैं, उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है.
आज का वृष राशिफल
कानूनी मामलों में आपको राहत मिल सकती है. पुरानी परेशानियां और चिंताएं कम होंगी. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकती है.
आज का मिथुन राशिफल
कामकाज में सुधार होगा. आपकी मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है और करियर में आगे बढ़ने के मौके बनेंगे. अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें.
आज का कर्क राशिफल
आज काम का दबाव ज्यादा रह सकता है, लेकिन नौकरी या कारोबार की उलझनों का हल निकल सकता है. सेहत ठीक रहने की उम्मीद है. भागदौड़ के बीच आराम के लिए भी थोड़ा समय निकालें.
आज का सिंह राशिफल
जमीन, मकान या गाड़ी से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है. सरकारी कामों में आ रही रुकावटें भी दूर हो सकती हैं. धैर्य रखकर आगे बढ़ें.
आज का कन्या राशिफल
वालों के लिए रचनात्मक कामों के लिए दिन अच्छा है. कोई नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा. राजनीति या समाजसेवा से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है. मानसिक तनाव भी कम होगा.
आज का तुला राशिफल
दिन अच्छा रह सकता है. सामाजिक और धार्मिक कामों में आपकी हिस्सेदारी बढ़ेगी. घर, जमीन या वाहन का सुख मिल सकता है. कमाई के नए रास्ते भी खुल सकते हैं.
आज का वृश्चिक राशिफल
हालात आपके पक्ष में रहेंगे. कामकाज और परिवार, दोनों जगह अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. जमीन-जायदाद या दूसरी संपत्ति से फायदा होने की संभावना है.
आज का धनु राशिफल
आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है. सरकारी नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है. घर में सुख-शांति बनी रहेगी और कोई तोहफा या सम्मान भी मिल सकता है.
आज का मकर राशिफल
कारोबार और कामकाज में मजबूती आएगी. विरोधियों से निपटने में कामयाबी मिल सकती है. अचानक पैसा मिलने के योग हैं, लेकिन पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर ही लें.
आज का कुंभ राशिफल
प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं और रिश्तों में सफलता मिलने की उम्मीद है. विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे और परिवार में खुशहाली रहेगी.
आज का मीन राशिफल
आज का दिन राहत भरा रह सकता है. हालात सुधरेंगे और किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है. पैसों का फायदा होने के साथ कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. आत्मविश्वास बनाए रखें.









