Ro no D15139/23

कहीं किचन की ये गलतियां तो नहीं बना रही हैं खाने को दूषित? जानें बचाव के आसान तरीके

Kitchen Food Safety: किचन में खाना बनाते समय हम अक्सर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं. कभी सब्जी काटने के बाद उसी चाकू से फल काट लेते हैं, तो कभी बची हुई सब्जी को घंटों बाहर ही छोड़ देते हैं. कई बार जल्दबाजी में हाथ धोए बिना खाना बनाने लगते हैं या फ्रिज में कच्चे और पके खाने को एक साथ रख देते हैं. हमें लगता है कि इन छोटी-छोटी बातों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता, लेकिन इनकी वजह से खाना दूषित हो सकता है और इसका असर परिवार की सेहत पर भी पड़ सकता है. दूषित खाना खाने से पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए खाना बनाते समय साफ-सफाई का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है, खासकर जब घर में बच्चे और बुजुर्ग हों.

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, खाने को सुरक्षित रखने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना, कच्चे और पके खाने को अलग रखना, खाना अच्छी तरह पकाना और उसे सही टेम्परेचर पर रखना जरूरी है. ऐसे में किचन में कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर खाने को दूषित होने से बचाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि किचन में कौन सी गलतियों से खाने के दूषित होने का खतरा बढ़ता है और इनसे कैसे बचा जा सकता है..

कच्चे और पके खाने के लिए एक ही चाकू इस्तेमाल करना

किचन में जल्दी-जल्दी काम करते समय कई लोग एक ही चाकू और कटिंग बोर्ड से सब्जी, फल, चिकन और मछली काट लेते हैं. लेकिन ऐसा करने से खाना दूषित हो सकता है. कच्चे चिकन, मीट और मछली में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया चाकू या कटिंग बोर्ड के जरिए दूसरी चीजों तक पहुंच सकते हैं. अगर उसी बोर्ड पर सलाद या फल काटे जाएं, जिन्हें बिना पकाए खाया जाता है, तो ये बैक्टीरिया शरीर में पहुंच सकते हैं और बीमार कर सकते हैं. इससे बचने के लिए कच्चे चिकन, मीट और मछली को काटने के लिए अलग कटिंग बोर्ड रखें. फल और सब्जियां काटने के लिए अलग बोर्ड का इस्तेमाल करें. अगर आपके पास अलग-अलग बोर्ड नहीं हैं, तो हर बार इस्तेमाल के बाद चाकू और बोर्ड को डिशवॉश से अच्छी तरह धोकर साफ पानी से साफ करें. साथ ही, कच्चे खाने को छूने के बाद हाथ धोना न भूलें.

खाना बनाने से पहले हाथ नहीं धोना

कई बार हम बाजार से सामान लाने, मोबाइल चलाने या कूड़ा फेंकने के बाद सीधे खाना बनाने लगते हैं. हमें लगता है कि हाथ साफ दिख रहे हैं, इसलिए उन्हें धोने की जरूरत नहीं है. लेकिन हाथों पर मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया खाने तक पहुंच सकते हैं. इसलिए खाना बनाने से पहले हाथ धोना जरूरी है. कच्चा मीट, चिकन या अंडा छूने के बाद भी हाथों को अच्छी तरह साफ करें. इसके अलावा, टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद भी साबुन और साफ पानी से हाथ धोएं. हाथों को सिर्फ पानी के नीचे रखने के बजाय साबुन से अच्छी तरह रगड़कर साफ करें. इससे हाथों के जरिए बैक्टीरिया खाने तक पहुंचने का खतरा कम हो सकता है.

पका हुआ खाना घंटों बाहर छोड़ देना

घर में कई बार सुबह बनी सब्जी या दाल दोपहर तक किचन में ही रखी रहती है. कुछ लोग रात का खाना भी देर तक बाहर छोड़ देते हैं और बाद में उसे गर्म करके खा लेते हैं. लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. कमरे के टेम्परेचर पर लंबे समय तक रखे खाने में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं. सिर्फ दोबारा गर्म करने से भी हर तरह का खतरा खत्म नहीं होता. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, पके हुए और जल्दी खराब होने वाले खाने को कमरे के टेम्परेचर पर 2 घंटे से ज्यादा नहीं छोड़ना चाहिए. अगर खाना बाद में खाना है, तो उसे जल्द से जल्द फ्रिज में रख दें. फ्रिज का टेम्परेचर 5 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रखें. अगर खाना ज्यादा मात्रा में बचा है, तो उसे छोटे और उथले बर्तनों में रखें. इससे खाना जल्दी ठंडा होगा और उसे सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी.

फ्रिज में कच्चे और पके खाने को साथ रखना

फ्रिज में खाना रखने से वह लंबे समय तक ठीक रह सकता है, लेकिन इसके लिए भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. कई बार लोग कच्चा चिकन, मछली या मीट खुले बर्तन में रख देते हैं और उसके पास ही पकी हुई सब्जी या बचा हुआ खाना भी रख देते हैं. ऐसे में कच्चे खाने का रस दूसरी चीजों पर गिर सकता है और उनमें बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं. इससे बचने के लिए कच्चे मीट, चिकन और मछली को ढक्कन वाले बर्तन में रखें. इन्हें फ्रिज की निचली शेल्फ पर रखना बेहतर होता है, ताकि इनका रस दूसरी चीजों पर न गिरे. पके हुए खाने को भी हमेशा ढककर रखें. साथ ही, फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान न भरें, ताकि ठंडी हवा ठीक से घूम सके. इसका साथ ही फ्रिज की रेगुलर सफाई करना भी जरूरी है.

गंदे कपड़े और स्पंज से किचन साफ करना

किचन की स्लैब, गैस के आसपास की जगह और बर्तन साफ करने के लिए कई लोग एक ही कपड़े का इस्तेमाल करते हैं. कई बार उसी गीले कपड़े से हाथ भी पोंछ लेते हैं. ऐसा करने से एक जगह के बैक्टीरिया दूसरी जगह पहुंच सकते हैं और खाना दूषित हो सकता है. इसलिए बर्तन, हाथ और किचन की सतह साफ करने के लिए अलग-अलग कपड़े रखें. इस्तेमाल के बाद कपड़ों को अच्छी तरह धोकर सुखाएं. गीले कपड़े और स्पंज को लंबे समय तक किचन की स्लैब पर छोड़ने से बचें, क्योंकि नमी में बैक्टीरिया पनप सकते हैं. खाना बनाने वाली जगह और इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को साफ रखना भी जरूरी है, ताकि खाने में गंदगी और बैक्टीरिया पहुंचने का खतरा कम हो.

फल और सब्जियों को बिना धोए इस्तेमाल करना

कई बार फल और सब्जियां साफ दिखाई देती हैं, तो हम उन्हें बिना धोए ही काटने या खाने लगते हैं. लेकिन इनके ऊपर मिट्टी, गंदगी और हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं. इसलिए सिर्फ साफ दिखने पर भरोसा करना ठीक नहीं है. फल और सब्जियों को काटने या खाने से पहले साफ बहते पानी में अच्छी तरह धो लें. इसके बाद ही उन्हें काटें या पकाएं. ध्यान रखें कि सब्जियों और फलों को धोने के लिए साबुन या बर्तन साफ करने वाले लिक्विड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अगर किसी फल या सब्जी का कोई हिस्सा सड़ गया है, तो उसे हटा दें और बाकी हिस्से को भी अच्छी तरह चेक कर लें. साथ ही, खाना बनाने में हमेशा साफ पानी का इस्तेमाल करें.

खाना अधपका छोड़ना या ठीक से गर्म न करना

जल्दी में खाना बनाते समय कई बार हम यह ध्यान नहीं देते कि खाना अंदर तक पका है या नहीं. खासकर चिकन, मीट, मछली और अंडे जैसी चीजों को अधपका खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. इसी तरह, फ्रिज में रखे बचे हुए खाने को सिर्फ ऊपर से गर्म करके खाना भी ठीक नहीं है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, खाने को अच्छी तरह पकाना जरूरी है. सामान्य तौर पर खाने के सभी हिस्सों को 70 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करने से हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद मिलती है. वहीं, FSSAI की गाइडलाइंस के मुताबिक, दोबारा गर्म किए जाने वाले खाने के अंदर का टेम्परेचर कम से कम 74 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचना चाहिए. इसलिए बचे हुए खाने को गर्म करते समय ध्यान रखें कि वह अंदर तक अच्छी तरह गर्म हो. इसके अलावा अगर माइक्रोवेव में खाना गर्म कर रहे हैं, तो बीच में उसे चलाएं, ताकि गर्मी सभी हिस्सों तक पहुंच सके.

  • Related Posts

    आज वृष को कोर्ट-कचहरी में राहत, कर्क को भागदौड़, सिंह की जमीन-मकान की उलझन होगी दूर

    Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: आज 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि पूरे दिन रहेगी. भरणी नक्षत्र दोपहर 3:48 बजे तक रहेगा, उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र…

    Read more

    शनि-मंगल के नवपंचम योग से संवरेगी इन 5 राशि वालों की तकदीर, जानें नौकरी-व्यापार के लिए क्या है खास

    Shani Mangal Navpancham Yog:   की गणना के अनुसार, 16 अक्तूबर 2026 को शनि और मंगल का खास योग बनने जा रहा है. यह योग दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से…

    Read more

    NATIONAL

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर