Ro no D15139/23

जनगणना 2027 के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित – मोबाइल ऐप के माध्यम से घर-घर जाकर की जाएगी परिवार के सदस्यों की गणना

 

राजनांदगांव 28 अक्टूबर 2026। जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर के संयुक्त निदेशक श्री दीपक बी. गोदे एवं सहायक निदेशक श्री कविन्द्र कुमार रंगारी ने जनगणना की प्रक्रिया, दिशा-निर्देशों एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से गणना करने की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण में बताया गया कि जनवरी से फरवरी 2027 के दौरान प्रगणकों द्वारा पूर्व में किए गए मकान सूचीकरण कार्य के आधार पर निर्धारित गणना ब्लॉकों में घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों की गणना मोबाइल ऐप के माध्यम से की जाएगी। जनगणना के दौरान एकत्रित आंकड़े पूर्णत: गोपनीय रखे जाएंगे तथा इनका उपयोग किसी अन्य कार्य के लिए नहीं किया जाएगा। इस दौरान विदेशों से आए व्यक्तियों, बेघर परिवारों एवं घुमन्तु व्यक्तियों की पहचान कर उनकी भी गणना की जाएगी। गणना का कार्य 28 फरवरी 2027 की मध्यरात्रि तक पूर्ण किया जाएगा। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य के लिए नियुक्त चार्ज अधिकारी एवं सहायक चार्ज अधिकारियों के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों के तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों सहित जनगणना कार्यालयों के जनगणना लिपिकों एवं तकनीकी सहायकों ने भाग लिया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए निर्देश पुस्तिका प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य निर्धारित समय-सीमा में त्रुटिरहित एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में रायपुर में जनसुनवाई, 28 प्रकरणों की सुनवाई

    रायपुर, 28 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में जिला रायपुर के प्रकरणों की जनसुनवाई हुई। संभाग प्रभारी सदस्य श्रीमती सरला कोशरिया एवं…

    Read more

    बच्चों की सुरक्षा के साथ उनकी प्रतिभा, कौशल और आत्मविश्वास को भी मिले पूरा अवसर : डॉ. वर्णिका शर्मा

    बागबाहरा के कन्या छात्रावास और बिहाझर स्थित बालक गृह का निरीक्षण*   *पुस्तकालय, स्वच्छता, रचनात्मक गतिविधियों और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के निर्देश*   रायपुर, 28 अक्टूबर 2026/ बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ