Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 24वीं किस्त का 30 अक्टूबर को कृषकों के खाते में होगा हस्तांतरण – जिले के 101106 किसानों को 20 करोड़ 65 लाख रूपए का मिलेगा लाभ

 

राजनांदगांव 28 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात राज्य के बनासकांठा से आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 24वीं किस्त का हस्तांतरण किसानों के खाते में किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 24वीं किस्त के रूप में जिले के 101106 किसानों को 20 करोड़ 65 लाख रूपए का मिलेगा। शासन के निर्देशानुसार 30 अक्टूबर 2026 को किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिला एवं विकासखंड स्तर में कृषि विज्ञान केन्द्र एवं विकासखंड कार्यालय, पंचायत मुख्यालय, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति, मंडी सहित अन्य स्थानों पर लाभार्थी किसानों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेब कास्ट के माध्यम से किया जायेगा। किसान एवं नागरिक ब्रॉडकास्ट लिंक pmindiawebcast.nic.in के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। कृषि विभाग द्वारा कृषकों से किसान उत्सव दिवस को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम दिवस पर मोबाईल, लेपटॉप से लिंक के माध्यम से एवं निकटतम कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने की अपील की गई है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अपनी आजीविका के लिए केवल कृषि फार्म पर निर्भर रहने वाले देश के लघु, सीमांत एवं दीर्घ कृषकों को वर्षभर कृषि फार्म में कोई भी आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़े इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए किसानों को हर 3 माह में 2000 रूपए वर्ष में कुल 6000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में रायपुर में जनसुनवाई, 28 प्रकरणों की सुनवाई

    रायपुर, 28 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में जिला रायपुर के प्रकरणों की जनसुनवाई हुई। संभाग प्रभारी सदस्य श्रीमती सरला कोशरिया एवं…

    Read more

    बच्चों की सुरक्षा के साथ उनकी प्रतिभा, कौशल और आत्मविश्वास को भी मिले पूरा अवसर : डॉ. वर्णिका शर्मा

    बागबाहरा के कन्या छात्रावास और बिहाझर स्थित बालक गृह का निरीक्षण*   *पुस्तकालय, स्वच्छता, रचनात्मक गतिविधियों और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के निर्देश*   रायपुर, 28 अक्टूबर 2026/ बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ