Ro no D15139/23

जशपुर के 194 श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्री रामलला का करेंगे दर्शन श्री रामलला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क दर्शन का लाभ

जशपुरनगर 28 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के निःशुल्क दर्शन कराए जा रहे हैं।
इस योजना के माध्यम से जशपुर जिले के अब तक 3062 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं।
इसी कड़ी में योजना के 16वें चरण के तहत  विभिन्न जनपद पंचायत और नगर पंचायत से कुल 194  श्रद्धालु रवाना हुए ।
जशपुर जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों, नगर पंचायतों एवं सियानगुड़ी के श्रद्धालुओं को भी अयोध्या दर्शन का लाभ ले चुके हैं।
विगत दिवस जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ शासन उठा रहा यात्रा का पूरा खर्च
उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के अयोध्या आने-जाने, ठहरने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था का खर्च छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वहन किया जाता है। इस योजना से श्रद्धालुओं को बिना आर्थिक बोझ के प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।
सभी दर्शन प्राप्त कर चुके श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण का केंद्र

    अब पेड़ों के नीचे या दूसरों के घरों में बैठक करने की मजबूरी हुई दूर, महतारी सदन में खुलकर आजीविका गतिविधियों पर चर्चा कर रहीं महिलाएं महतारी सदन से महिला…

    Read more

    सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न

    12 खेलों में दमखम दिखा रहे सरगुजावासी, संभाग स्तरीय आयोजन 15-20 नवम्बर तक प्रस्तावित’ युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को पहचानकर खिलाड़ी के रूप में तैयार…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ