Ro no D15139/23

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तकनीक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रभावी उपयोग जरूरी कलेक्टर रोहित व्यास

आईआईटी मद्रास की टीम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं के आंकड़ों के विश्लेषण और iRAD पोर्टल पर सही प्रविष्टि करने पर दिया जोर

जशपुरनगर 28 अक्टूबर 2026/ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, जशपुर में DDHI Program (IIT Madras) के अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों तथा छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग के साथ हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईआईटी मद्रास के Centre of Excellence for Road Safety (CovERS) की टीम के श्री हेमेन्द्र शर्मा एवं श्री प्रीतम शर्मा ने सड़क सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों के संकलन एवं विश्लेषण, दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की पहचान तथा iRAD पोर्टल पर दुर्घटनाओं से संबंधित जानकारी सही एवं समयबद्ध तरीके से दर्ज करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, दुर्घटनाओं के कारणों का वैज्ञानिक एवं आंकड़ा-आधारित विश्लेषण कर प्रभावी सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी ज्ञान का उपयोग सड़क दुर्घटनाओं तथा उनमें होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों का सही संकलन एवं विश्लेषण कर दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की पहचान करना आवश्यक है। इसके आधार पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुधारात्मक उपाय किए जाएं, ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में तकनीक के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं से संबंधित जानकारी का सही संधारण सुनिश्चित करें तथा उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का उपयोग दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं उनके प्रभावी विश्लेषण के लिए करें।
बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक एवं आंकड़ा-आधारित दृष्टिकोण अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाना तथा कम लागत में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।
कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), जशपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता, जिला परिवहन अधिकारी, यातायात उप पुलिस अधीक्षक, डीआरएम एनआईसी, यातायात पुलिस सहित सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिले के समस्त थानों से एक-एक कर्मचारी तथा सभी अस्पतालों से iRAD पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित प्रविष्टियां करने वाले एक-एक कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर जिला प्रशासन जशपुर की ओर से आईआईटी मद्रास से आए विशेषज्ञों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण का केंद्र

    अब पेड़ों के नीचे या दूसरों के घरों में बैठक करने की मजबूरी हुई दूर, महतारी सदन में खुलकर आजीविका गतिविधियों पर चर्चा कर रहीं महिलाएं महतारी सदन से महिला…

    Read more

    सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न

    12 खेलों में दमखम दिखा रहे सरगुजावासी, संभाग स्तरीय आयोजन 15-20 नवम्बर तक प्रस्तावित’ युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को पहचानकर खिलाड़ी के रूप में तैयार…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ