Ro no D15139/23

एनआईआरडी की टीम ने ग्राम पंचायत मंदरौद में विकास कार्यों एवं आजीविका गतिविधियों का किया अवलोकन

 

महिला सशक्तीकरण, कृषि, पोषण, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़ी गतिविधियों की जमीनी स्थिति का लिया जायजा

 

धमतरी, 28 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडी) की टीम ने बुधवार को धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंदरौद का भ्रमण कर पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं तथा आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया। टीम में श्रीमती सत्याजीत पात्रो एवं श्री एस.एम. सादाब शामिल थे। इस दौरान जिला पंचायत धमतरी की उपसंचालक पंचायत श्रीमती पद्मनी वर्मा उपस्थित रहीं।

 

भ्रमण के दौरान टीम ने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण कर पंचायत की मूलभूत जानकारी एवं विभिन्न गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। इसके बाद महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। कृषि विभाग के माध्यम से संचालित कार्बन क्रेडिट संबंधी गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के तहत फलदार वृक्षारोपण, बाड़ी विकास तथा खस एवं सिंदूर जैसे उपयोगी पौधों के रोपण का अवलोकन किया गया। साथ ही मखाना उत्पादन के उद्देश्य से तैयार की गई डबरी का निरीक्षण कर इसकी संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की।

 

आंगनबाड़ी, पोषण एवं बाल-अनुकूल व्यवस्थाओं का निरीक्षण

 

टीम ने बाला अवधारणा के अंतर्गत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण आहार की व्यवस्था, पंजियों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर बच्चों के पोषण और बाल-अनुकूल वातावरण के संबंध में जानकारी ली।

 

युवाओं के प्रशिक्षण और ग्रामीण आजीविका गतिविधियों का जायजा

 

ग्राम के खेल मैदान में टीम ने मोहन साहू द्वारा युवाओं को सेना भर्ती के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही केशरी नागरची के आवास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। महिला सशक्तीकरण एवं आजीविका संवर्धन के तहत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से सेंटरिंग प्लेट से संबंधित कार्यों पर चर्चा की गई। वहीं, पुष्पा निषाद एवं उषा निषाद द्वारा किए जा रहे हथकरघा एवं बुनकर कार्यों का अवलोकन कर उनकी आजीविका संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली गई।

 

पेयजल व्यवस्था एवं बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन

 

जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित नल-जल योजना की जानकारी लेते हुए टीम ने पानी की टंकी का निरीक्षण किया तथा ग्राम में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था का जायजा लिया।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा के निर्देशन में किए गए इस भ्रमण का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों, ग्रामीण आजीविका के अवसरों तथा बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन करना रहा।

 

भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत कुरुद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित सेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बिहान समूह की महिलाएं, पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दोषसिद्ध प्रधान पाठक विजय कुमार यादव बर्खास्त, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2026/  जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकासखण्ड उदयपुर के शासकीय प्राथमिक शाला पेण्डरखी के प्रधान पाठक श्री विजय कुमार यादव  के विरुद्ध थाना मणीपुर…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

    अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2026/   कार्यालय कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (VB-GRAMG), जिला सरगुजा द्वारा जनपद पंचायत स्तर पर सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल के संविदा पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ