Ro no D15139/23

राज्योत्सव 2026 रणजीता स्टेडियम में 2 नवम्बर को सजेगी सांस्कृतिक संध्या, स्कूली बच्चों से लेकर स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों तक देंगे रंगारंग प्रस्तुतियां, रात 10रू30 बजे तक होगा समापन

जशपुरनगर 31 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन जशपुर द्वारा 2 नवंबर को रणजीता स्टेडियम में राज्योत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा।
शाम 4 बजे से शुरू होने वाला यह आयोजन रात 10:30 बजे तक चलेगा। इस दौरान स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों एवं आमंत्रित सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
जिला प्रशासन से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार राज्योत्सव को सात सत्रों में विभाजित किया गया है। पहले सत्र में शाम 4 बजे से 5:15 बजे तक जिले के 13 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें सामूहिक नृत्य, कथक, भरतनाट्यम, कविता पाठ और मलखंभ जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। सरस्वती शिशु मंदिर, एमएलबी कन्या स्कूल, सेजस हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम, डीपीएस, महावीर जैन स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और कल्याण आश्रम सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
दूसरे सत्र में शाम 5:15 बजे से 6 बजे तक लोक संस्कृति की छटा बिखरेगी। कोमडो सांस्कृतिक दल द्वारा करमा नृत्य, कुनकुरी नगाड़ा दल द्वारा नगाड़ा वादन तथा वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा मलखंभ का प्रदर्शन किया जाएगा।
तीसरे सत्र में शाम 6 बजे से 6:45 बजे तक अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलन, प्रतीक चिन्ह भेंट, मुख्य अतिथि एवं विधायक का उद्बोधन तथा विभिन्न विभागीय स्टॉलों का भ्रमण होगा।
चौथे सत्र में शाम 6:45 बजे से 7:45 बजे तक स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा। जय हो नुक्कड़ नाटक दल द्वारा साइबर सिक्योरिटी विषय पर जागरूकता आधारित नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय कलाकार लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे।
पांचवें सत्र में शाम 7:45 बजे से 8:45 बजे तक संदीप शर्मा के नेतृत्व में 10 सदस्यीय दल द्वारा जशपुर झंकार के अंतर्गत लोकगीतों की सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुत की जाएगी।
छठवें सत्र में रात 8:45 बजे से 10 बजे तक भीम सुमन सांस्कृतिक दल के 15 सदस्यीय कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
अंतिम सत्र में रात 10 बजे से 10रू30 बजे तक पुरस्कार वितरण, आभार प्रदर्शन एवं समापन समारोह आयोजित होगा।
राज्योत्सव के माध्यम से जिले की समृद्ध लोक संस्कृति, कला, परंपरा और स्कूली विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच मिलेगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से आयोजन में शामिल होकर राज्योत्सव की खुशियों में सहभागी बनने की अपील की है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

      0 छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से बस्तर तक की यात्राओं के अनुभव किए साझा* 0 नक्सलवाद के निर्णायक खात्मे…

    Read more

    राज्योत्सव 2026: 36 विभूतियों को मिलेगा प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की घोषणा

      *राज्य की कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का होगा सम्मान* *राज्य अलंकरण प्रदेश की प्रतिभाओं, विशिष्ट उपलब्धियों और समाज…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम