Ro no D15139/23

बिहान योजना से जशपुर में लखपति दीदियों की नई पहचान ईंट निर्माण से बन रहीं आत्मनिर्भर,

जशपुरनगर 31 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है।
योजना के माध्यम से महिलाएं स्व सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार अपना रही हैं और अपनी मेहनत एवं उद्यमशीलता से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ लखपति दीदी के रूप में नई पहचान बना रही हैं।
जशपुर जिले में ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं और स्व सहायता समूहों से मिले सहयोग को अपनी मेहनत से सफलता में बदल दिया है।
ईंट निर्माण के व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं सरिता बाई
मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत चड़िया की रहने वाली सरिता बाई ने वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत एक लाख रुपये का ऋण लेकर ईंट निर्माण का व्यवसाय शुरू किया।
अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने इस व्यवसाय को आगे बढ़ाया।
आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों सहित निजी निर्माण कार्यों में उनकी बनाई ईंटों की अच्छी मांग है।
इस व्यवसाय से वे प्रतिवर्ष दो लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। सरिता बाई ने स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।
जशपुर जिले की इन महिलाओं की सफलता बताती है कि बिहान योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। स्व सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं और अपने परिवार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे रही हैं।

  • Related Posts

    01 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य

    30 नवंबर तक लगवाएं एचएसआरपी नंबर प्लेट, 01 दिसंबर से बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर होगी चालानी कार्रवाई अम्बिकापुर 31 अक्टूबर 2026/ जिले में 01 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत…

    Read more

    अधोसंरचना विकास को मिल रही गति, माखन विहार मुख्य मार्ग का 155.09 लाख रुपये से होगा डामरीकरण

    मंजू किराना दुकान से शिव मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा सड़क निर्माण के तहत डब्ल्यूएमएम कार्य शुरू, शहर की सड़क अधोसंरचना होगी…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम