Ro no D15139/23

स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश, पंडरी बाजार में स्थानीय विक्रेताओं से खरीदे मिट्टी के दीये*

*प्रदेशवासियों से अपील – इस दीपावली स्थानीय उत्पाद खरीदकर कुम्हारों और छोटे व्यापारियों के जीवन में भी खुशियों का उजाला फैलाएं*

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026/
दीपावली का पर्व घरों को रोशन करने के साथ दूसरों के जीवन में खुशियां लाने का भी अवसर है। इसी भावना को साकार करते हुए प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज राजधानी रायपुर के पंडरी बाजार में स्थानीय विक्रेताओं से मिट्टी के दीये खरीदकर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली पर स्थानीय कारीगरों, कुम्हारों और छोटे व्यापारियों के उत्पादों को प्राथमिकता देकर उनकी आजीविका को मजबूत बनाने में सहभागी बनें।
मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। जब हम स्थानीय उत्पाद खरीदते हैं, तो केवल वस्तु नहीं, बल्कि उसके पीछे जुड़ी मेहनत, हुनर और परिवार की उम्मीदों को भी सम्मान देते हैं। हमारी छोटी-सी खरीदारी किसी जरूरतमंद परिवार के लिए त्योहार की बड़ी खुशी बन सकती है।
मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मिट्टी के दीये भारतीय संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव के प्रतीक हैं। दीपावली पर इनका उपयोग हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ पारंपरिक कुम्हार व्यवसाय को प्रोत्साहित करता है। स्थानीय शिल्पकारों के हाथों से तैयार वस्तुओं में छत्तीसगढ़ की लोककला और मिट्टी की खुशबू समाहित है।
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और ग्रामीण आजीविका को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्थानीय वस्तुओं की मांग बढ़ने से छोटे व्यवसायियों को आर्थिक संबल मिलेगा और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण को गति मिलेगी। कुम्हार और छोटे दुकानदार त्योहारों के दौरान अच्छी बिक्री की उम्मीद रखते हैं। ऐसे में समाज के प्रत्येक वर्ग को उनकी मेहनत का सम्मान करते हुए स्थानीय बाजारों से खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और परिवारों से मिट्टी के दीये, पूजा सामग्री, सजावटी वस्तुएं तथा हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने का आग्रह किया।
प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि इस पर्व पर हम सभी संकल्प लें कि अपने घर के साथ मेहनतकश परिवारों के जीवन में भी खुशियों का उजाला फैलाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दीपावली जलने वाला हर मिट्टी का दीया केवल हमारे घर को रोशन न करे, बल्कि उसे बनाने वाले कुम्हार के घर में भी समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। यही ‘वोकल फॉर लोकल’ की सच्ची भावना और दीपावली का सार्थक संदेश है।

  • Related Posts

    त्योहारों से पहले खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, नियंत्रक समेत अधिकारियों की टीम ने की जांच

    *मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित* रायपुर, 31 अक्टूबर 2026/ त्योहारों के दौरान आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध…

    Read more

    केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ

    केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया श्री सत्य साईं संजीवनी बाल हृदय चिकित्सालय में नर्सिंग महाविद्यालय एवं परिचारक छात्रावास निर्माण का करेंगे भूमिपूजन* *छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में भी होंगे…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम