Ro no D15139/23

सात सड़कों के लिए 20.3 करोड़ मंजूर, उप मुख्यमंत्री  अरुण साव की पहल पर मुंगेली जिले में बनेंगी सड़कें

*श्री साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति जारी*

 

रायपुर. 31 अक्टूबर 2026. लोक निर्माण विभाग ने मुंगेली जिले में सात सड़कों के निर्माण के लिए 20 करोड़ 30 लाख रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इन सड़कों के लिए मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री श्री साव की पहल पर बन रहे इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलने के साथ ही आवागमन सुगम, सुरक्षित और तेज होगा।

 

लोक निर्माण विभाग द्वारा मुंगेली जिला मुख्य मार्ग नवरंगपुर से डी-3 हेडपुल तक 1.10 किमी सड़क के निर्माण के लिए एक करोड़ 21 लाख 94 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विभाग द्वारा रेहुंटा से लाखासार तक 2.40 किमी सड़क के लिए तीन करोड़ सात लाख 23 हजार रुपए, डिंडौरी गौठान से सूरजपुरा सरहद तक एक किमी सड़क के लिए दो करोड़ 31 लाख 32 हजार रुपए, मुंगेली जिला मुख्य मार्ग से सुकली बस्ती मार्ग तक 0.75 किमी सड़क के लिए एक करोड़ 34 लाख 42 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

 

विभाग ने लोरमी विकासखंड में रोहित पटेल के घर से खुड़िया मेन रोड तक 2.30 किमी मार्ग के लिए तीन करोड़ 83 लाख 19 हजार रुपए, धोबघट्टी केनाल मार्ग में पुल-पुलिया सहित 3.40 किमी सड़क के निर्माण के लिए चार करोड़ 60 लाख 40 हजार रुपए तथा साजा नहर सारिसताल राममंदिर भदरवार पुल तक 3 किमी मार्ग के लिए तीन करोड़ 91 लाख 53 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को सभी कार्यों में निर्माण और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से प्रभावित फसलों का कृषि विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीम कर रही सर्वेक्षण

    किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध, प्रभावित खेतों का किया जा रहा है आकलन   धमतरी, 31 अक्टूबर 2026/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से फसलों को…

    Read more

    धमतरी में 2 नवंबर को गरिमामय माहौल में मनेगा जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026

    विधायक अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि, ‘मस्त कलंदर बैंड’ की संगीत प्रस्तुति रहेगी विशेष आकर्षण   सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 23 विभागों की विकासपरक प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉल…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम