Ro no D15139/23

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की झलक से प्रभावित हुए नागरिक*

 

*- फोटो प्रदर्शनी में जनमन पत्रिका एवं प्रचार सामग्री का किया गया वितरण*

 

राजनांदगांव 02 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में आयोजित राज्योत्सव 2026 में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी नागरिकों के आकर्षण का केन्द्र रही। प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन सहित 125 रोजगार की नई गारंटी जी राम जी, सशक्त महिला-सशक्त छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार एवं सुशासन से समृद्धि की ओर सहित अन्य प्रचार सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 लाख 8 हजार रूपए तक की सब्सिडी, महतारी वंदन योजना से 68 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता, 13.96 लाख लखपति दीदी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 20.75 लाख आवासों का निर्माण तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 26 लाख किसानों को लाभान्वित किए जाने की जानकारी प्रदर्शित की गई। साथ ही कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए की सहायता की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में सुशासन एवं प्रशासनिक सुधारों के अंतर्गत सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, ई-ऑफिस, सुगम ऐप, सेवा सेतु के माध्यम से 38 विभागों की 948 सेवाओं की उपलब्धता तथा एआई मिशन की जानकारी दी गई। इसके अलावा जल जीवन मिशन, सड़क एवं अधोसंरचना विकास, रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे, हाईटेक लाइब्रेरी, मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना, शक्तिपीठ विकास परियोजना एवं श्री रामलला दर्शन योजना सहित विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। नागरिकों ने फोटो प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की उपयोगी जानकारी मिली।

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप