Ro no D15139/23

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए प्रशिक्षण 3 नवम्बर को

– कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित होगा बैठक सह प्रशिक्षण*

*- धान खरीदी की तैयारियों, निगरानी एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के दायित्वों के संबंध में दिया जाएगा प्रशिक्षण*

राजनांदगांव 02 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान उपार्जन के सुचारू संचालन एवं प्रभावी निगरानी के लिए 3 नवम्बर 2026 को सुबह 10.30 बजे से गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण में धान खरीदी की आवश्यक तैयारियों, व्यवस्थाओं, निगरानी एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में सुबह 10.30 बजे से धान एवं चावल उपार्जन की निगरानी के लिए व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा कोचिया एवं बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए गठित उडऩदस्ता दलों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुबह 11.30 बजे से धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं निगरानी तथा दोपहर 12.30 बजे से धान उपार्जन केन्द्रों के वित्तीय दायित्वों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे तक अन्य आवश्यक विषयों पर प्रशिक्षण आयोजित होगा।
बैठक सह प्रशिक्षण में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहकारी संस्थाओं के उप पंजीयक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, शाखा प्रबंधक, सुपरवाइजर, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, धान उपार्जन केन्द्रों के नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक, प्रभारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, खाद्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, संग्रहण केन्द्र प्रभारी तथा जिला एवं तहसील स्तर के उडऩदस्ता दलों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। जिला विपणन अधिकारी राजनांदगांव को बैठक सह प्रशिक्षण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    Cyclone Murasu : बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 2 नवंबर की आधी रात आंध्र प्रदेश तट को हिट कर सकता है. पहले ‘अर्नब’ और अब ‘मुरासु’, एक…

    Read more

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    Cyclone Murasu LIVE: मरीना बीच पर जान जोखिम में डालते दिखे मछुआरे भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासू’ आज तड़के 3:30 से 5:30 बजे के बीच ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर…

    Read more

    NATIONAL

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?