Ro no D15139/23

लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण कर समय-सीमा में पूर्ण कराएं : सचिव मुकेश कुमार

 

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मंत्रालय में ली बैठक, जवाबदेही और समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

रायपुर, 3 नवंबर 2026/ लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में विभाग के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सचिव श्री कुमार ने विभिन्न कार्यों की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय कार्यों में आ रहे गैप को कम करते हुए लंबित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। सचिव ने कहा कि प्रत्येक कार्य में स्पष्टता, तार्किक दृष्टिकोण और जवाबदेही के साथ आगे बढ़ा जाए तथा विभाग के समग्र उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण एवं क्रिटिकल कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जाए।

ठेकेदारों के बिलों और पुराने टेंडरों की समीक्षा के निर्देश

सचिव लोक निर्माण विभाग ने कहा कि लंबित कार्यों को अनावश्यक रूप से आगे न बढ़ाया जाए, बल्कि उनकी सूची तैयार कर समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए। ठेकेदारों के लंबित बिलों का परीक्षण कर पात्रतानुसार भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए, जिन कार्यों में भौतिक प्रगति पूरी हो चुकी है, उनके वित्तीय भुगतान की स्थिति भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुराने लंबित प्रकरणों के निराकरण के साथ 31 मार्च 2026 से पूर्व जारी टेंडर से संबंधित कार्यों की स्थिति की समीक्षा कर सूची तैयार करने तथा प्रत्येक प्रकरण को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का समन्वित आकलन करते हुए जिम्मेदारी भी तय की जाए।

गुणवत्ता और टीमवर्क पर जोर

सचिव श्री मुकेश कुमार ने मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा शासकीय राशि का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यों का परीक्षण पूरी गंभीरता से करने और जहां आवश्यक हो वहां सप्लीमेंट्री एवं रिवाइज्ड कार्यों का औचित्य के आधार पर परीक्षण कर निर्णय लेने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य की समय-सीमा निर्धारित होनी चाहिए और अधिकारी स्वयं सक्रियता से प्रगति की निगरानी करें। सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी से संबंधित लंबित प्रकरणों का भी प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।

सचिव लोक निर्माण विभाग ने विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए एक निर्धारित फ्रेमवर्क के तहत कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीम भावना, स्वामित्व की भावना और तार्किक सोच के साथ काम करने से कार्यों में गति आएगी। अधिकारियों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रकरणों का संवेदनशीलता एवं तत्परता से निराकरण करना चाहिए l उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर अधिकारियों को आवश्यक सहयोग देने तथा कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सब इंजीनियरों की कम से कम एक सप्ताह की प्रशिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय और टीमवर्क के साथ कार्य करने तथा लंबित प्रकरणों को समाप्त करने की इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ने को कहा।

  • Related Posts

    बालको मेडिकल सेंटर, नवा रायपुर के साथ हुआ एमओयू, प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार और चौथे शुक्रवार को अनुभवी कैंसर विशेषज्ञ मरीजों को परामर्श देंगे

      अब धमतरी में ही मिलेगी कैंसर विशेषज्ञों की निःशुल्क सलाह, हर माह लगेगी विशेष ओपीड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाने के लिए उसकी समय पर…

    Read more

    कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन का बेहतरीन प्रस्तुतिकरण

      खेती से जुड़े उत्पादों को लेकर दिखा जनमानस में खासा उत्साह बस्तर कैफे की खुश्बू और कामधेनु विश्वविद्यालय की रबड़ी मिठास की भी धूम खेती-किसानी के आधुनिक मशीनों के…

    Read more

    NATIONAL

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी  आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा