Ro no D15139/23

धान खरीदी में अनियमितताओं और फर्जीवाड़े पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश, दो दिनों के भीतर सभी संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और जांच नाके स्थापित करने के निर्देश

वास्तविक किसानों से धान खरीदी और छोटे किसानों को प्राथमिकता देने पर जोर, अवैध परिवहन एवं बिचौलियों की गतिविधियों पर रहेगी विशेष निगरानी

धमतरी, 03 नवंबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता, फर्जीवाड़े, अवैध परिवहन और बिचौलियों की भूमिका पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, मिलीभगत अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए तथा छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाए।

जिले में इस वर्ष 96 सहकारी समितियों के अंतर्गत 108 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। खरीदी व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने के लिए पांच नवीन सहकारी समितियां पंजीकृत की गई हैं तथा आठ नए धान उपार्जन केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर ने सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रों में पर्याप्त कर्मचारियों, हमालों और अन्य आवश्यक मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जहां कर्मचारियों की कमी है, वहां नियमानुसार नई भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा। साथ ही किसानों के लिए छाया, पेयजल, बैठने और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने पर भी जोर दिया।

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, जांच नाकों पर अवैध परिवहन की होगी धरपकड़

धान के अवैध परिवहन, कोचियों और बिचौलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर ने मुख्य मार्गों, बोरई सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा जांच नाके स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह व्यवस्था आगामी दो दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से शुरू हो जानी चाहिए। सीमावर्ती क्षेत्रों और धान परिवहन के प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए। अवैध रूप से धान का परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन और धान जब्त करने की कार्रवाई की जाए। जब्त वाहनों को तीन से चार माह बाद ही नियमानुसार छोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ नियमित जांच और निगरानी करने को कहा।

फर्जी पंजीयन पर होगी कार्रवाई, पंचायतों से कराया जाएगा सत्यापन

किसानों के पंजीयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों के माध्यम से पंजीयन का सत्यापन कराने और वास्तविक कृषकों की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजीयन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, दूसरे के नाम पर धान बेचने अथवा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उपार्जन का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले तथा अनियमितताओं में सहयोग करने वाले संबंधित व्यक्तियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

टोकन व्यवस्था में छोटे किसानों को प्राथमिकता

बैठक में टोकन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर टोकन जारी करने तथा खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और उपार्जन केंद्रों में भीड़ तथा अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। खरीदी से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पालन किया जाए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी की पूरी अवधि में नियमित निरीक्षण, सतत निगरानी और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य वास्तविक किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य पर सहज, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ दिलाना है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता, जिम्मेदारी और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

 

  • Related Posts

    बालको मेडिकल सेंटर, नवा रायपुर के साथ हुआ एमओयू, प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार और चौथे शुक्रवार को अनुभवी कैंसर विशेषज्ञ मरीजों को परामर्श देंगे

      अब धमतरी में ही मिलेगी कैंसर विशेषज्ञों की निःशुल्क सलाह, हर माह लगेगी विशेष ओपीड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाने के लिए उसकी समय पर…

    Read more

    कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन का बेहतरीन प्रस्तुतिकरण

      खेती से जुड़े उत्पादों को लेकर दिखा जनमानस में खासा उत्साह बस्तर कैफे की खुश्बू और कामधेनु विश्वविद्यालय की रबड़ी मिठास की भी धूम खेती-किसानी के आधुनिक मशीनों के…

    Read more

    NATIONAL

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी  आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा