Ro no D15139/23

सीएमएचओ ने डोंगरगांव विकासखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की

लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई*

 

राजनांदगांव 03 नवम्बर 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने विकासखंड डोंगरगांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। बैठक में प्रत्येक कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्य, अब तक प्राप्त उपलब्धि, कार्यों की प्रगति एवं मैदानी स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई। बैठक में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण की समीक्षा करते हुए समय पर पंजीयन, नियमित प्रसव पूर्व जांच, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कराने कहा गया। टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत संभावित टीबी मरीजों की सक्रिय पहचान, समय पर खखार जांच, उपचार प्रारंभ कराने एवं उपचाररत मरीजों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कुष्ठ रोग खोज अभियान के तहत घर-घर सर्वेक्षण कर संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान, समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने तथा समुदाय में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। एमडीए कार्यक्रम अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को निर्धारित दवाओं का सेवन सुनिश्चित कराने, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुखार के मरीजों की जांच एवं समय पर उपचार, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम तथा आरबीएसके टीम को स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं रेफरल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध कम खखार जांच कराने वाले संबंधित कर्मचारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने कहा गया। एनसीडी कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कम उपलब्धि वाले सीएचओ एवं संबंधित पीएचसी प्रभारियों को लक्ष्य के प्रति गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। एनसीडी कार्यक्रम अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की स्क्रीनिंग, जांच एवं उपचार संबंधी गतिविधियों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य को समय-सीमा में पूर्ण करने कहा गया। बैठक में विभागीय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली सुपरवाइजर बैठक में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर की उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए एक माह का समय दिया गया।

बैठक में सीएमएचओ कार्यालय से नोडल अधिकारी डॉ. अशोक बसोड़, डॉ. अल्पना लूनिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला सलाहकार डॉ. विकास राठौर एवं डॉ. स्नेहा जैन, एमईआईओ श्रीमती राईशा बेगम तथा बीएमई श्री अभिषेक सोनी सहित समस्त कार्यक्रम सलाहकार, विकासखंड से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रागिनी चंद्रे, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री राकेश कुर्रे, श्रीमती अमित सलामे सहित समस्त सेक्टर प्रभारी, सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, ग्राम हालेकोसा में जागरूकता एवं सशक्तीकरण का दिया गया संदेश

    राजनांदगांव 03 नवम्बर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत परियोजना छुरिया-01 के ग्राम हालेकोसा में किशोरी बालिकाओं के सशक्तीकरण, व्यक्तित्व विकास एवं स्वास्थ्य…

    Read more

    कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

    राजनांदगांव 03 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम अंतर्गत शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान…

    Read more

    NATIONAL

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी  आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा