Ro no D15139/23

उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में ऑर्किड, जरबेरा, गुलाब एवं अन्य खूबसूरत फूलों की खेती के बारे में किसानों को दी गई जानकारी

*स्टॉल में उन्नत किस्मों की फसलों और फलदार पौधों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों को किया गया प्रदर्शित*

 

*उत्सुकता और जिज्ञासा से आगंतुकों ने जानकारी प्राप्त की*

 

*रंगीन शिमला मिर्च, कद्दू , आम, अमरूद, विभिन्न फल एवं सब्जियों की किस्मों को देख कर नागरिक हुए चकित*

 

रायपुर, 3 नवम्बर 2026/ नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव परिसर में उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में ऑर्किड, जरबेरा, गुलाब एवं अन्य खूबसूरत फूलों की खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी गई और उन्हें आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत बनाने के लिए फूलों की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उद्यान विभाग के स्टॉल में फलों एवं सब्जियों की वेरायटी उपलब्ध हैं। उत्सुकता और जिज्ञासा से आगंतुक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

 

उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में उद्यानिकी एवं कृषि क्षेत्र में किसानों को उन्नत किस्मों की फसलों और फलदार पौधों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें अमरूद की लखनऊ-49 एवं इलाहाबाद सफेदा, आंवला की एनए-4 एवं एनए-7, केले की जी-9, आम की तोतापारी, मोसंबी की फूले मोसंबी, नींबू की सीडलेस एवं कागजी लाइम, बेल की लंबी एवं गोमायाशी, संतरे की नागपुरी, पपीते की रेड लेडी तथा चीकू की कालीपत्ती एवं क्रिकेट बॉल किस्में शामिल हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी तिखुर-1 और इंदिरा अरवी-1 जैसी स्थानीय एवं उन्नत किस्मों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। इन उन्नत किस्मों के माध्यम से किसानों को फल उत्पादन एवं विविध फसलों की खेती के नए अवसरों से परिचित कराया जा रहा है।

 

यहाँ मल्चिंग पद्धति से रंगीन शिमला मिर्च की खेती जिसमें पीले एवं लाल शिमला मिर्च, शिमला मिर्च-इंद्राणी, बॉम्बे रेड ओरोवेल, करेला- वीएनआर 28, फूलगोभी- गिरिजा, पत्तागोभी- पूसा अगेती, परवल- राजेन्द्र, ड्रेगन फ्रूट, लंबा बेल, गोल बेल, चालता, चकोतरा, नारियल, केला, आम, सेब बेर तथा कच्ची हल्दी व अदरक सहित सब्जियों एवं फलों की वेरायटी देखकर जनमानस विस्मित रहे। किसानों को इनकी वैज्ञानिक खेती और वेल्यू एडिशन की विधियां भी सिखाई जा रही हैं। राज्योत्सव में उद्यानिकी विभाग का यह स्टॉल किसानों को आधुनिक खेती और पारंपरिक विविधता से जोड़ने के साथ छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के जरिए प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान कर रहा है।

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप