
यह उपलब्धि जिले द्वारा HIV/AIDS नियंत्रण कार्यक्रम के निर्धारित तीनों 95-95-95 लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के परिणामस्वरूप हासिल हुई है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा सरगुजा जिले को सुरक्षित श्रेणी में नामांकित करते हुए प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाण-पत्र कृषि एवं अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम के द्वारा जिलाधीश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा नोडल अधिकारी को प्रदान किया गया।
यह सम्मान जिले में HIV/AIDS की रोकथाम, समय पर जांच, एंटीरेट्रोवायरल उपचार (ART) की उपलब्धता तथा वायरल लोड नियंत्रण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों और प्रभावी कार्यक्रम क्रियान्वयन का प्रमाण है।
इस उपलब्धि में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, जिला एड्स नियंत्रण इकाई, स्वास्थ्यकर्मियों, कार्यक्रम प्रबंधकों तथा सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी के समन्वित प्रयासों से सरगुजा जिले ने HIV/AIDS नियंत्रण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
अम्बिकापुर 04 नवम्बर 2026/ प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना’ (PMFME) के अंतर्गत सरगुजा जिले के इच्छुक युवाओं, किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों (SHGs), कृषक उत्पादक संगठनों (FPOs) एवं नवीन उद्यमियों से नए सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने अथवा पूर्व से स्थापित इकाइयों के उन्नयन एवं विस्तार हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक 15 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र (बिजली / राशन कार्ड), बैंक पासबुक/ पिछले 6 माह का स्टेटमेंट, पासपोर्ट साइज फोटो, प्लांट/ मशीनरी/ उपकरण हेतु कोटेशन एवं अन्य उपलब्ध दस्तावेज है।आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 शाम 05ः30 बजे तक निर्धारित है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल www.pmfme.mofpi.gov.in पर कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन एवं ऑनलाइन आवेदन में सहायता के लिए इच्छुक आवेदक किसी भी कार्यालयीन दिवस में कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र अंबिकापुर अथवा जिला रिसोर्स पर्सन (DPR) से सीधे संपर्क कर सकते हैं।








