
जशपुरनगर 05 नवम्बर 2026/ एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मनोरा-2 द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु प्राप्त आवेदनों के मूल्यांकन के बाद वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर दी गई है।
परियोजना अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सूची का प्रकाशन कर दावा-आपत्ति 10 नवंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक आमंत्रित की गई है।
जिस किसी आवेदक को इस वरिष्ठता सूची के संबंध में कोई आपत्ति हो, वह अपना लिखित दावा-आपत्ति 25 नवंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में परियोजना कार्यालय मनोरा-2 (आस्ता) में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय-सीमा के बाद प्रस्तुत दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।









