Ro no D15139/23

भारतीय व्यापारियों को आधुनिक व्यावसायिक सोच और प्रबंधन के गुर सिखाएगी पुस्तक ‘दुकान से ब्रांड तक’

 

व्यापार को व्यवस्थित, लाभदायक और दीर्घकालीन बनाने के व्यावहारिक सूत्रों पर आधारित पुस्तक के लेखक सीए सौरभ केला ने कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा को भेंट की पुस्तक

पारंपरिक कारोबार को नई पहचान और विस्तार का मंत्र देगी पुस्तक ‘दुकान से ब्रांड तक’

धमतरी, 06 नवंबर 2026/ भारतीय खुदरा एवं थोक व्यापार को आधुनिक व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप विकसित करने तथा छोटे कारोबारियों को एक सफल और संगठित व्यवसाय बनाने की दिशा दिखाने वाली पुस्तक ‘दुकान से ब्रांड तक’ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा को भेंट की गई। पुस्तक के लेखक सीए सौरभ केला ने कलेक्टर से सौजन्य भेंट कर उन्हें अपनी पुस्तक की प्रति प्रदान की।
‘दुकान से ब्रांड तक’ पुस्तक में भारतीय खुदरा विक्रेताओं, थोक व्यापारियों, वितरकों और पारिवारिक व्यवसाय संचालित करने वाले उद्यमियों के लिए व्यावहारिक व्यावसायिक रणनीतियों को सरल ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसमें बिना अनावश्यक छूट दिए लाभ बढ़ाने, नकदी प्रवाह मजबूत करने, नए ग्राहकों को आकर्षित करने, पुराने ग्राहकों को जोड़े रखने, बाजार में ब्रांड की पहचान बनाने तथा व्यवस्थित प्रबंधन प्रणाली विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया है। साथ ही, आंकड़ों के आधार पर निर्णय लेने, उधारी प्रबंधन, भुगतान की वसूली और कारोबार को अगली पीढ़ी तक सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के पहलुओं को भी शामिल किया गया है।
पुस्तक का विशेष उद्देश्य छोटे व्यापारियों को केवल दैनिक बिक्री और मुनाफे तक सीमित न रखते हुए उन्हें एक ऐसी व्यावसायिक व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रेरित करना है, जो उनके प्रत्यक्ष रूप से अनुपस्थित रहने पर भी सुचारु रूप से संचालित हो सके। लेखक ने अपने व्यावसायिक अनुभवों और देशभर के व्यापारियों के साथ कार्य करने से प्राप्त सीख को इसमें समाहित किया है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “व्यापार में सफलता के लिए मेहनत के साथ-साथ दूरदर्शी सोच, वित्तीय अनुशासन, समयानुकूल निर्णय और बेहतर प्रबंधन भी आवश्यक हैं। छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए ऐसी व्यावहारिक पुस्तकें उपयोगी साबित हो सकती हैं। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में पारंपरिक व्यवसायों को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और नवाचार से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इससे स्थानीय व्यापार को नई पहचान मिलेगी और रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।”
उल्लेखनीय है कि सीए सौरभ केला चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यवसाय सलाहकार एवं प्रशिक्षक हैं। उनकी यह पुस्तक ‘दुकान से ब्रांड तक’ पेनडाउन प्रेस द्वारा प्रकाशित की गई है तथा पाठकों के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ऑनलाइन मंचों पर उपलब्ध है। विजय कुमार केला भी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    राज्यपाल  रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं

      पांच दिवसीय महापर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना रायपुर, 06 नवंबर 2026/ प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका…

    Read more

    कंडेल में 4.65 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा महाविद्यालय, ग्रामीण युवाओं को मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने निर्माण स्थल का किया निरीक्षण, महाविद्यालय के साथ पुस्तकालय एवं अन्य ग्रामीण अधोसंरचनाओं के विकास पर दिया जोर धमतरी, 06 नवंबर 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च…

    Read more

    NATIONAL

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए