Ro no D15139/23

छाती में खुलेगा इलेक्ट्रिक व्हीकल सेंटर, युवाओं और महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर

 

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण, अस्पताल, प्राथमिक शाला और सीसी रोड के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

धमतरी, 06 नवंबर 2026/ जिले के छाती क्षेत्र में विकास एवं रोजगार की संभावनाओं को विस्तार देने की दिशा में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेंटर का विकास किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बीते दिनों छाती पहुंचकर सेंटर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
कलेक्टर ने सरपंच से चर्चा कर गांव में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल सेंटर के प्रारंभ होने से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जुड़ने, प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए अस्पताल तथा बच्चों की शिक्षा के लिए प्राथमिक शाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकतानुसार सीसी रोड निर्माण के प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा। कलेक्टर ने बाजार स्थल को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए उसे वीबी-जी रामजी योजनांतर्गत शामिल करने की बात कही, ताकि स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर बाजार सुविधा मिल सके।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि छाती को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इससे भविष्य में क्षेत्र के सुनियोजित विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल सेंटर सहित सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री सतिन्दर चहल, एसडीएम डॉ.कल्पना ध््राुव, एसडीओ श्री मुरलीधर पैकरा, सीईओ जनपद पंचायत धमतरी श्रीमती वर्षा रानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

    *दीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Read more

    स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

      स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के तीन शहरों का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन, 11 नवंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित सफाई मित्रों की…

    Read more

    NATIONAL

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत