Ro no D15139/23

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए संस्था एवं पाठ्यक्रम बदलने का अवसर, 30 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

 

धमतरी, 06 नवंबर 2026/ शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को संस्था और पाठ्यक्रम परिवर्तन का अवसर दिया गया है। इसके लिए विद्यार्थी 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आदिवासी विकास विभाग, धमतरी से जारी सूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ऐसे विद्यार्थी, जो शासकीय अथवा अशासकीय आईटीआई, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत हैं और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
यदि किसी विद्यार्थी को संस्था अथवा पाठ्यक्रम बदलने की आवश्यकता है, तो वह विद्यार्थी लॉगिन के माध्यम से संस्था एवं पाठ्यक्रम परिवर्तन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए आवेदन की सुविधा 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध कराई गई है।
विभाग ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि वे छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहें। इस संबंध में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रमुख समाचार पत्रों में लगातार तीन दिनों तक सूचना प्रकाशित कराने का आग्रह भी किया गया है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी—मुख्यमंत्री रायपुर, 06 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं…

    Read more

    कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा

      मुख्यमंत्री ने किसान ओंकार साहू को भेजी ‘विष्णु के पाती’ सूर्य घर योजना से बिजली बिल शून्य, घर की जरूरत से अधिक बिजली का हो रहा उत्पादन रायपुर, 06…

    Read more

    NATIONAL

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा