Ro no D15139/23

अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए धमतरी में 15 नवंबर को होगा महा-मैराथन का आयोजन

 

इंडोर स्टेडियम में होगी 1600 मीटर दौड़, प्रथम स्थान पर 5001 रुपये सहित विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार

धमतरी 7 नवंबर 2026/ भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होकर देशसेवा का सपना संजोने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनकी शारीरिक दक्षता और तैयारी को परखने के उद्देश्य से धमतरी में 15 नवंबर 2026, रविवार को अग्निवीर महा-मैराथन का आयोजन किया जाएगा। निःशुल्क कमांडो प्रशिक्षण केन्द्र एवं मिलिट्री एकेडमी, धमतरी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 1600 मीटर की दौड़ होगी। प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 5 बजे से धमतरी के इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में केवल छत्तीसगढ़ राज्य के वे अग्निवीर अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे, जो भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य अभ्यर्थियों में शारीरिक क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना है, ताकि वे आगामी भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।

निःशुल्क कमांडो प्रशिक्षण केन्द्र एवं मिलिट्री एकेडमी, धमतरी के निदेशक तथा पूर्व सैनिक एवं आर्मी इंस्ट्रक्टर जीवन राम निषाद ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रातः 4 बजे से 5 बजे तक ही मान्य होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को 5001 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3001 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1001 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए आधार कार्ड तथा अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, जिन अभ्यर्थियों का सेना में चिकित्सा परीक्षण होना है, उन्हें अपने साथ सुबह का नाश्ता एवं आवश्यक भोजन स्वयं लेकर आने की सलाह दी गई है।

आयोजकों ने कहा कि सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं अपनी क्षमता का आकलन करने, समय प्रबंधन और शारीरिक सहनशक्ति विकसित करने का अच्छा अवसर प्रदान करती हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस आयोजन का लाभ उठाने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार

    *कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत*   रायपुर 6 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़…

    Read more

    लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार

    *विकासखंड स्तर पर 4-6 नवम्बर, जिला स्तर पर 16-25 नवम्बर और संभाग स्तर पर 7-11 दिसम्बर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन*   *बस्तरवासियों की रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर खिलाड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत