Ro no D15139/23

देर रात तक जारी रहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन, एक-एक कर सुनी आमजनों की समस्याएं

जनदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने रखीं अपनी मांगें और समस्याएं, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जशपुरनगर 10 नवंबर 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया में सोमवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें उनके समक्ष रखे। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से कहा कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
देर रात तक चले जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री साय आम नागरिकों से सीधे रूबरू होते रहे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की अपेक्षाओं और जरूरतों के अनुरूप कार्य कर रही है। जनदर्शन जैसे आयोजनों का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।  मुख्यमंत्री श्री साय ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जनदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    कोरबा 10 नवम्बर 2026/पुलिस अधीक्षक कोरबा के अन्तर्गत आने वाले थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ  के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति गठित की गई है। एनडीपीएस…

    Read more

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

    31.30 लाख रुपये की लागत से बने प्राथमिक शाला इमलीछापर के नवीन भवन का किया लोकार्पण कोरबा, 10 नवंबर 2026/उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर श्रीमती…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?