Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनाः जशपुर के 37 श्रद्धालु अमृतसर, स्वर्ण मंदिर और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

वाघा बॉर्डर का भी करेंगे भ्रमण, 10 से 15 नवंबर तक निर्धारित है तीर्थ यात्रा

जशपुरनगर 10 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से जशपुर जिले के 37 श्रद्धालुओं का धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा का सपना साकार होने जा रहा है। इसी क्रम में आज सुबह 6 बजे जिले के तीर्थयात्रियों के दल को अमृतसर, पवित्र स्वर्ण मंदिर, माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन एवं वाघा बॉर्डर के भ्रमण के लिए बस से रवाना किया गया। जनपद पंचायत जशपुर के अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत एवं जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। यात्रा में जिले के कुल 37 हितग्राही शामिल हैं, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों के साथ विधवा एवं परित्यक्त महिलाएं भी शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह तीर्थ यात्रा 10 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक चलेगी।
तीर्थ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वर्षों से धार्मिक स्थलों के दर्शन की अभिलाषा संजोए श्रद्धालु यात्रा पर रवाना होते समय काफी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना उनके लिए किसी सौगात से कम नहीं है। इस योजना के माध्यम से उनका वर्षों पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। श्रद्धालुओं ने कहा कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण जिन धार्मिक स्थलों की यात्रा कर पाना उनके लिए संभव नहीं था, वहां अब शासन की इस योजना से दर्शन का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र हितग्राहियों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने की एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना श्रद्धालुओं को तीर्थाटन का अवसर प्रदान करने के साथ उनकी धार्मिक आस्था और वर्षों पुरानी इच्छाओं को पूरा करने में भी सहायक बन रही है।

  • Related Posts

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    कोरबा 10 नवम्बर 2026/पुलिस अधीक्षक कोरबा के अन्तर्गत आने वाले थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ  के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति गठित की गई है। एनडीपीएस…

    Read more

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

    31.30 लाख रुपये की लागत से बने प्राथमिक शाला इमलीछापर के नवीन भवन का किया लोकार्पण कोरबा, 10 नवंबर 2026/उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर श्रीमती…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?