Ro no D15139/23

धान खरीदी में सुगमता के लिए शुरू हुआ ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’

पहले दिन कोरबा जिले में 53.60 क्विंटल धान के टोकन जारी; किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन की सुविधा
कोरबा, 10 नवंबर 2026/
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों को धान विक्रय के लिए सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ किया है। एप के माध्यम से किसान घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इससे समितियों में टोकन के लिए लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलेगी।
एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। किसान इसे इस लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.kisaan  से भी डाउनलोड कर सकते हैं। एप पर सबसे पहले आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से पंजीयन करना होगा। इसके बाद किसान टोकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
कोरबा जिले में एप के माध्यम से पहले दिन कुल 53.60 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन जारी हुए। इसमें छूरी समिति में 12 क्विंटल और श्यांग समिति में 41.60 क्विंटल धान के टोकन शामिल हैं।
जिले के सभी 73 उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं, सभी 60 समितियों में स्थानीय स्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया गया है। जिला कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित कर अपर कलेक्टर को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। दूसरे जिलों से धान की आवक रोकने के लिए 9 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, एक जिला स्तरीय और 12 तहसील स्तरीय फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं।

  • Related Posts

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    कोरबा 10 नवम्बर 2026/पुलिस अधीक्षक कोरबा के अन्तर्गत आने वाले थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ  के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति गठित की गई है। एनडीपीएस…

    Read more

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

    31.30 लाख रुपये की लागत से बने प्राथमिक शाला इमलीछापर के नवीन भवन का किया लोकार्पण कोरबा, 10 नवंबर 2026/उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर श्रीमती…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?