Ro no D15139/23

सशक्त नारी बन रहीं सामाजिक बदलाव की वाहक, ग्रामीणों तक डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर नई पहचान बना रहीं शाहिदा बेगम

विष्णु की पाती’ पाकर खुश हुईं शाहिदा बेगम, परिवार की खुशहाली के लिए भी भेजीं शुभकामनाएं,अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के रूप में कार्यों की मुख्यमंत्री ने की सराहना
मुख्यमंत्री विष्णु भैया से मिले सम्मान और प्रोत्साहन ने बढ़ाया आत्मविश्वास, शाहिदा ने जताया आभार

अम्बिकापुर 10 नवम्बर 2026/ सशक्त महिलाएं न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की वाहक भी बन रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अब आजीविका के पारंपरिक साधनों से आगे बढ़कर डिजिटल और बैंकिंग सेवाओं जैसे क्षेत्रों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। इससे महिलाओं को नई पहचान मिलने के साथ ही ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिल रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत बटवाही की सुश्री शाहिदा बेगम भी ऐसी ही सशक्त महिला हैं, जो अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के रूप में कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से भेजी गई ‘विष्णु की पाती’ ने शाहिदा बेगम की खुशियों को और बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के रूप में उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया है। मुख्यमंत्री से मिले इस आत्मीय संदेश को शाहिदा ने अपने लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया है।

डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण समाज में बदलाव की बन रहीं सहभागी
सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत बटवाही की रहने वाली सुश्री शाहिदा बेगम अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुविधाओं और बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में इस प्रकार की महिला सेवा प्रदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन सेवाओं से ग्रामीण नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही आवश्यक कार्यों को पूरा करने की सुविधा मिलती है।

डिजिटल सेवाओं से जुड़कर महिलाएं न केवल स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण समाज में अपनी सक्रिय भूमिका भी स्थापित कर रही हैं। शाहिदा बेगम का प्रयास दर्शाता है कि अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर ग्रामीण महिलाएं तकनीक आधारित कार्यों में भी अपनी पहचान बना सकती हैं।मुख्यमंत्री की ओर से मिले इस स्नेहपूर्ण संदेश से शाहिदा बेगम बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह विशेष सम्मान की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों को पहचान दी और परिवार के लिए भी शुभकामनाएं भेजीं। यह प्रोत्साहन उन्हें आगे भी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया का तहे दिल से धन्यवाद-शाहिदा बेगम

‘विष्णु की पाती’ मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए सुश्री शाहिदा बेगम ने कहा,  मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया जी ने मेरे अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के कार्यों की सराहना करते हुए मुझे ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से सम्मानित किया है। उन्होंने मेरी माताजी के अच्छे स्वास्थ्य और मेरे बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। सशक्त महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा ग्रामीण समाज महिला सशक्तिकरण का प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न रूपों में दिखाई दे रहा है। महिलाएं आज स्वरोजगार, आजीविका, डिजिटल सेवाओं और बैंकिंग सुविधाओं जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़कर परिवार की आर्थिक मजबूती के साथ समाज के विकास में भी योगदान दे रही हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से भेजी गई ‘विष्णु की पाती’ ऐसे ही प्रयासों को सम्मान और प्रोत्साहन देने का माध्यम बन रही है। शाहिदा बेगम जैसी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी यह संदेश देती है कि सशक्त नारी केवल अपने परिवार की प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता भी रखती है।

  • Related Posts

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    कोरबा 10 नवम्बर 2026/पुलिस अधीक्षक कोरबा के अन्तर्गत आने वाले थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ  के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति गठित की गई है। एनडीपीएस…

    Read more

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

    31.30 लाख रुपये की लागत से बने प्राथमिक शाला इमलीछापर के नवीन भवन का किया लोकार्पण कोरबा, 10 नवंबर 2026/उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर श्रीमती…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?