Ro no D15139/23

ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा प्रोत्साहन, ‘विष्णु की पाती’ से रामनगर की अनिता का बढ़ा हौसला

 

खेती-मजदूरी के साथ किराना दुकान चलाकर परिवार की आय बढ़ा रहीं श्रीमती अनिता

रायपुर ,12 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाएँ स्व-सहायता समूहों से जुड़कर आजीविका के नए अवसर अपना रही हैं और परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे रही हैं। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड की ग्राम पंचायत रामनगर की श्रीमती अनिता ने खेती और मजदूरी के साथ किराना दुकान शुरू कर अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया है। उनके इस परिश्रम और पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से उन्हें व्यक्तिगत पत्र भेजकर राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ और बधाई दी है।

श्रीमती अनिता स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। खेती और मजदूरी में परिवार का साथ देने के साथ वे किराना दुकान चलाने की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। दुकान शुरू होने से परिवार के पास आय का एक अतिरिक्त साधन जुड़ा है। उनके परिश्रम और पहल ने गाँव में भी उन्हें एक उद्यमी के रूप में पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने पत्र में लिखा है कि परिवार की जिम्मेदारियाँ निभाते हुए नया काम शुरू करना हिम्मत और धैर्य का काम है। खेती और मजदूरी में श्रीमती अनिता का श्रम पहले से ही परिवार का सहारा रहा है। अब दुकान के रूप में कमाई का एक और साधन जुड़ने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने घर, खेती और दुकान की जिम्मेदारियों को एक साथ निभाने में लगने वाले परिश्रम के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘लखपति दीदी’ संकल्प का आत्मीय पहलू यह है कि महिलाओं के हुनर और परिश्रम को आगे बढ़ने के अवसर मिलें। श्रीमती अनिता ने अपनी मेहनत से इस अवसर को जीवन से जोड़ा है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि उनकी दुकान खूब चले, आय बढ़े और आने वाला समय उनके परिवार के लिए सुख, संतोष और समृद्धि लेकर आए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित कोरबा जिले में 32 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य; पात्र हितग्राहियों को मिलेगा 35 प्रतिशत तक अनुदान

      कोरबा 12 नवंबर 2026/छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला कार्यालय कोरबा द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) के अंतर्गत ग्रामोद्योगों की स्थापना के लिए ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक हितग्राहियों…

    Read more

    राइस मिलर्स को समय-सीमा में चावल जमा करने के निर्देश अपर कलेक्टर ने राइस मिलर्स की ली बैठक

     कोरबा, 12 नवम्बर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की बैठक आयोजित की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?